स्वास्थ्य

अगर सेहतमंद रहना है तो ये फिटनेस एप हैं बड़े काम की

कैलोरीज और कदम गिनने की बजाय तकनीक को बनाएं अपना दोस्त

5 min read
Jun 27, 2020
आपकी सेहत का पल-पल का बेहतर हाल बताएंगी ये हैल्थ एप्स
आपकी सेहत का पल-पल का बेहतर हाल बताएंगी ये हैल्थ एप्स

इन दिनों स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन के जरिए अपनी सेहत की नब्ज टटोलना आम बात है। ये स्मार्ट गैजेट हमें बताते हें कि हमने आज अपनी सेहत का खयाल रखने के लिए कितने कदम चहलकदमी की या कितने कैलोरी का सेवन किया। लेकिन हर व्यक्ति की जरुरत और सेहत से जुड़े मुद्दे अलग होते हैं। ऐसे में कोई तय मापदंड नहीं हो सकता। जैसे ट्रैकिंग डिवाइस का उपयोग करने से अक्सर खाने के विकारों के लक्षण बढ़ जाते हैं। यह भी देखना जरूरी है कि क्या ये उपाय आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों में योगदान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी ऐप आपकी सेहत और जरुरत के हिसाब से बेहतर परिणाम दे सकती है।

ऐट फूड डायरी, सेहत का डॉक्टर
ऐट फूड डायरी एक ऐसा ऐप है जो हमें यह बताता है कि कैलोरी की बजाय हम इस बात पर ध्यान केंद्रित करें कि हमारा भोजन हमें कैसा महसूस करवाता है। स्वास्थ्य और सेहत को लेकर आपका जो भी लक्ष्य है उसे ऐप में टाइप करें, जैसे 'ईट बैटर' या 'लूज वेट'। इसके तुरंत बाद ऐप आपको विशिष्ट चरणों का चयन करने के लिए संकेत देता है जो व्यवहार-आधारित दर्जनों विकल्पों के माध्यम से हमें तय लक्ष्यों की ओर ले जाता हैं। जैसे यह अक्सर खुद खाना बनाने की सलाह देता है, रात के खाने के बाद स्नैक्स लेने से रोकता है और पौधों से अपना अधिकांश भोजन लें। यह आपको भोजन की फोटो और उससे संबंधित आंकड़ों का एक विजुअल मिलता है। ऐप का बेसिक वर्शन मुफ्त हैए लेकिन आप प्रश्नों को निजीकृत कर अन्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।


किन के लिए है: यह ऐप उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपने खाने-पीने को ट्रैक करना चाहते हैं साथ ही किसी खाने संबंधी से डिस्ऑर्डर से ग्रसित न हों।

रिकवरी रेकॉर्ड से मिले संतुलित डेटा
इस ऐप को एक ईटिंग डिसऑर्डर रिकवरी ऐप के रूप में डिज़ाइन किया गया था। लेकिन यह किसी के लिए भी भोजन और शरीर के साथ बेहतर संबंध बनाने का एक प्रभावी उपकरण हो सकता है। ऐप आपको यह निगरानी करने में सक्षम बनाता है कि आप क्या खाते हैं और इसके साथ जुड़ी हुई भावनाएं, किस प्रकार के अवांछित व्यवहारों को उजागर करते हैं या नहीं। जैसे कि भोजन छोडऩा या भूख मारना। साथ ही यह इन परेशानियों से निपटने के लिए आप में कौशल भी विकसित करता है, साथ ही नियमित भोजन पैटर्न और रणनीति स्थापित करने में भी मदद करता है। यह ऐप उस समय आपको टोकता है जब आपके खाने की आदत अनियंत्रित होने लगे या भूख लगने के किसी अवांछित कारण से आपको सचेत करता है। यह ऐप भी निजी उपयोग के लिए निशुल्क उपलब्ध है।


किन के लिए है: यह उन लोगों के लिए अच्छा ऐप है जो भोजन से जुड़े डिस्ऑर्डर से उबरने या खुद को शेप में लाने के लिए जूझ रहे हैं।

एम आई हंगरी यानि निजी डायटीशियन
यह ऐप मन से अधिक और भाावनात्मक रूप से कम खाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आपको अपनी आंतरिक भूख के संबंध में संकेतों का जवाब देने, तनाव या ऊब जैसी अन्य भावनाओं के समय खुद को परखने वाले प्रश्नों के एक सेट के जरिए मदद करता है। यह आपको स्मार्टली खाने के लिए प्रेरित करता है। यह बहुत ही प्रभावशाली ऐप है। जब आप ऐप पर 'मैं खाना चाहता हूं' टाइप करते हैं तो यह ऐप आपको स्क्रीन पर बने 'डिसीजन ट्री' से मार्गदर्शन करता है। ताकि आपको यह निर्धारित करने में मदद मिल सके कि आप क्यों, कब, क्या और कितना खाना चाहते हैं। यह ऐप अपने 10 स्केल वाले भूख-परिपूर्णता रेटिंग स्केल और रणनीतियों के जरिए भी सचेत करता है जब आप बिना भूख लगे ही कुछ खाने पहुंच जाते हैं।


किन के लिए है: यह उन लोगों के लिए अच्छा ऐप है जो अधिक भावुक, आत्म-पोषण वाले भोजन की ओर भावनात्मक और आवेगपूर्ण भोजन से दूर जाने की कोशिश कर रहे हों।

इनसाइट टाइमर यानि नींद का खयाल
इनसाइट टाइमर एक और ऐप है जो सेहत के सफर पर आपको अधिक मन लगाकर खाने और बेहतर जीवन जीने में मदद कर सकता है। यह चिंता से निपटने और अच्छी नींद के लिए हमारा मार्गदर्शन करता है। ऐप के सर्च फंक्शन में 'माइंडफुल ईटिंग' में प्रवेश करने पर तीन से लेकर 30 मिनट तक चलने वाले फ्री गाइडेड मेडिटेशन की पूरी श्रृंखला मौजूद है। इस ऐप पर कई विकल्प मौजूद हैं जो अच्छी नींद और तनाव का सामना करने के लिए हमें बेहतर मार्गदर्शन देते हैं। इसके ऑडियो लैसन को ऑफलाइन भी सुना जा सकता है। इस फ्री ऐप में ऐसे चार्ट हैं जहां आप अपने पूरे किए गए मेडिटेशन को ट्रैक भी कर सकते हैं।


किन के लिए है: यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो सेहत के साथ दिमागी सुकून और विचारशील दृष्टिकोण पाना चाहते हैं।

शापा यानि सेहत का तकनीकी आइना
यह सिर्फ एक ऐप नहीं है, बल्कि एक पैमाना है जो आपकी सेहत से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। ऐप आपके सामान्य वजन में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए आपके रंग, वजन और शरीर की संरचना में बदलाव के आधार पर एक शेड प्रदर्शित करता है। 10 दिनों के कैलीब्रेशन पीरियड के बाद ऐप शुरू में इसे निर्धारित करता है। हरे रंग के डिस्प्ले का मतलब है कि सेहत संबंधी आपकी आदतों में स्थिरता है और उतार-चढ़ाव की सामान्य सीमा के भीतर हैं। ऐसे ही ग्रे रंग आपको भोजन और शरीर में वजन एवं वसा के ज्यादा होने का संकेत देता है। वहीं नीले रंग का मतलब है कि आप अपना वजन कम कर रहे हैं। यह हमारे खान-पान संबंधी सार्थक पैटर्न को ट्रैक करता है। हर बार जब आप इस पर खुद को परखते हैं तो ऐप आपके रंग को प्रदर्शित करता है और शुरुआत में आपके बताए सेहत संबंधी लक्ष्यों और निजी जानकारी के आधार पर वेलनेस मिशन के बारे में सुझाव देता है।

किन के लिए है: यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपना वजन और बॉडी फैट घटाना या स्थिर बनाए रखना चाहते हैं।

Published on:
27 Jun 2020 07:06 pm