स्वास्थ्य

International Men’s Day 2024 : पुरुषों के लिए है यह खास डे, जानिए इसका इतिहास और थीम

अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे हर वर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार सेलिब्रेट 1999 में किया गया ​था। अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे 2024 ( International Men's Day 2024) की थीम सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2024, 3:27 PM IST
International Men's Day 2024
International Men's Day 2024

International Men's Day 2024 : प्रतिवर्ष 19 नवंबर को लगभग 30 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे मनाया जाता है। इस डे को ​मनाने का उद्देश्य है कि पुरुषों की समरसता, स्वास्थ्य, समाज में उनके योगदान, और पुरुषों के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन एक मौका देता है कि अपने जीवन में शामिल पुरुषों का सम्मान किया जाए और उनके योगदान के लिए उनको धन्यवाद दिया जाए।

कैसे हुई अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे की शुरुआत : How International Men's Day started

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men's Day 2024) की मांग को 1923 में शुरु किया गया था। लेकिन इसको सेलिब्रेट पहली बार 1999 में किया गया था। त्रिनिदाद के विद्वान डॉ. जेरोम टीलकसिंह की बदौलत इस दिवस की शरुआत की गई थी। उनका सपना था कि एक दिन पुरुषों की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने का दिन हो और वह दिन परुषों को समर्पित हो। पुरुषों के स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा और सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल के महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक था। यह विचार तेजी से वैश्विक स्तर पर फैल गया, और विभिन्न देशों ने उत्सव, संवाद और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इसे अपनाया।

क्या अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे 2024 का महत्व : What is the significance of International Men's Day 2024

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व है कि इससे समाज को सकारात्मक प्रभाव दिया जाए उनकी भलाई को प्राथमिकता दी जाए। इस दिन का महत्व होता है कि मानसिक स्वास्थ्य, रूढ़िवादिता को चुनौती देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान किया जाए। इससे पुरुषों को एक समर्थन प्रणाली प्रदान कि जाए। इसका मुख्य उद्देश्य एक अधिक समावेशी और दयालु समाज का निर्माण करना है, जो सभी के योगदान और खुशी को महत्व देता है।

अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे 2024 थीम : International Men's Day 2024 Theme

अंतर्राष्ट्रीय मेन्स डे 2024 थीम की बात कि जाए तो "सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल", रखा गया है। जो पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुली बातचीत को बढ़ावा देने और सहायक वातावरण बनाने के महत्व पर प्रकाश डालती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
19 Nov 2024, 3:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका