स्वास्थ्य

क्या किडनी के लिएहानिकारक है चुकंदर का ज्यादा जूस पीना

कुछ फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है जय चुकंदर। चुकंदर सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लोग इसके जूस या पाउडर का भी सेवन करते हैं लेकिन चुकंदर का किसी भी तरह से ज्यादा सेवन आपके किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये स्थिति और भी खराब हो सकती है, अगर आपको पहले किडनी से संबंधित कोई क्रोनिक डिजीज हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2021, 11:45 PM IST
Is drinking too much juice of beetroot harmful for the kidney
Is drinking too much juice of beetroot harmful for the kidney

नई दिल्ली : चुकंदर में ऐसे तत्व पाए जातें है जो आपके किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं। चुकंदर के अधिक सेवन से आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। चुकंदर में उच्च मात्रा ऑक्सलेट पाया जाता है। तो आइए जानते हैं चुकंदर के सेवन से किडनी को होने वाले नुकसान के बारे मे

चुकंदर से किडनी को क्या नुकसान होता है
किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। इसे शरीर का प्यूरीफायर कहा जाता है जो अपशिष्ट और तरल पदार्थ को शरीर से बाहर निकाल देता है। यहीं नहीं किडनी शरीर द्वारा उत्पादित नुकसानदायक एसिड को भी शरीर से बाहर निकाल देता है। साथ ही रक्त में पानी,नमक और खनिजों का संतुलन बनाए रखता है। दरअसल चुकंदर में उच्च मात्रा में ऑक्सेलट पाया जाता है। अगर आप चुकंदर का अधिक सेवन करते हैं तो आपको किडनी से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है।

1. बल्ड शुगर लेवल बढ़ सकता है
चुकंदर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है। दरअसल चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि किसी पदार्थ में शुगर की कितनी मात्रा है। तो डायबिटीज वाले रोगियों को चुंकदर का कम सेवन करना चाहिए या फिर डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।

2. स्किन रैशेज की समस्या
चुकंदर का ज्यादा सेवन से कई लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। इससे स्किन पर रैशेज पित्ती खुजली ठंड लगना और बुखार जैसी भी समस्याएं भी हो सकती है। इसके सेवन से आपका वोकल कॉर्डस भी सिकुड़ सकता है जिससे आपको बात करने में भी परेशानी हो सकती है।

3. लो ब्लड प्रेशर की शिकायत
चुकंदर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम सोडियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। इसके अलावा अधिक चुकंदर के सेवन से भी ब्लड प्रेशर लो सकता है।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर
चुकंदर में पाया जाने वाला बीटाइन गर्भावस्था में नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इसमें नाइट्रेट भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है। नाइट्रेट की विषाक्तता से बच्चे को नुकसान हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चुकंदर खाने में परहेज बरतना चाहिए ।

एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए
आप एक दिन में एक चुकंदर या 250 मिली चुकंदर का जूस पी सकते हैं। खासकर यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका संयमित मात्रा में सेवन ही फायदेमंद होता है। साथ ही इसके चुकंदर के सेवन से आपके पेशाब का रंग लाल हो जाता है।

चुकंदर का सेवन कैसे करें
1. चुकंदर का सेवन करने कई तरीके हैं। आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसके साथ आप अदरक, गाजर, धनिया और नींबू का रस मिलाकर भी चुकंदर का रस पी सकते हैं।

2. इसके अलावा आप चुकंदर के हलवे का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को गार्निश करके कढ़ाई में घी और दूध के साथ भून लें। फिर इसमें चीनी डालकर आप अच्छे से पका लें। उसके ऊपर से ड्राई फूट्स डालकर सर्व करें।

3. चुकंदर को आप सलाद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके साथ खीरा, टमाटर, गाजर और नींबू का रस मिला लें।

4. इसके अलावा चुकंदर का रायता भी बना सकते हैं। इसके लिए आप दही में चुकंदर गर्निश करके डाल दें । फिर इसमें धनिया, मिर्च और अनार के दाने डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका

World Diabetes Day 2026: 2030 का 80% डायग्नोसिस टारगेट, IDF डायबिटीज से जानें भारत कितना पीछे और क्या करना होगा?

आसपास कोई चीज नहीं, फिर भी बार-बार आती है जलने या सड़ने की बदबू? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकता है Phantosmia