स्वास्थ्य

Neem Datun: हाई ब्लड से प्रेशर से लेकर डायबिटीज के पेशेंट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है नीम के दातून का इस्तेमाल, जानिए

Neem Datun: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक कॉमन बीमारी बन गई है, इसे नियंत्रित करने कि सोंच रहे हैं तो नीम का दातून काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।  
2 min read
• •
Updated: 26 May 2022, 12:26 PM IST
हाई ब्लड से प्रेशर से लेकर डायबिटीज के पेशेंट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है नीम के दातून का इस्तेमाल, जानिए
Neem Datun

Diabetes: डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है, ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बढ़ती उम्र में अक्सर लोग इन समस्यायों से ग्रसित रहने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन बीमारियों से निजात पाना चाहते हैं तो नीम के दातून का सेवन बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। नीम के दातुन के रोजाना इस्तेमाल से न केवल दांतों में से पीलापन दूर होता है, वहीं ये डायबिटीज के जैसी कई सारी गंभीर बीमारियों को दूर करने में भी मददगार साबित होती है। जानिए इन समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो जानिए ये उपाय कैसे आपकी मदद कर सकते हैं।

जानिए दातून के कौन-कौन से फायदे होते हैं
जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल डायग्रोसिस एन्ड रिसर्च में छपी एक लेख के मुताबिक ये बताया गया है कि नीम का दातून का यदि आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटेंस की वृद्धि रोकने में बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है, ये एक ऐसा तत्व होता है जो दांतों में सड़न की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है, वहीं ये तत्व डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल करने से लेकर हाई ब्लड प्रेशर के जैसी कई सारी समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें: लीची की तरह इसके पत्ते भी हैं कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर, जानें कैसे करें इस्तेमाल

जानिए टूथपेस्ट के कौन-कौन से नुकसान होते हैं
आजकल बाजार में कई सारे ऐसे माउथवाश आते हैं जो मुँह में मौजूद बक्टेरिया को मार देते हैं, लेकिन वहीं इनमें कुछ ऐसे केमिकल्स भी होते हैं जो कि मैट्रिक ओक्ससाइड के स्तर को कम कर देते हैं, इनसे ब्लड प्रेशर बढ़ने कि समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। वहीं ब्रिटिश डेंटल जर्नल में 2018 में छपी लेख के मुताबिक जो व्यक्ति ज्यादा माउथवाश का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ज्यादा डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के साथ ही पुरषों को होती हैं ये समस्याएं, इन प्रोब्लेम्स को दूर करने के लिए अपना सकते हैं इन तरीकों को

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
26 May 2022, 12:26 PM IST
Published on: