
नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है।पूरी दुनिया इसे लेकर परेशानी की स्थिति में है। सिर्फ भारत की बात करें तो 500 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित है, वहीं 11 लोगों की मरने की पुष्टि हुई है। इसके बढ़ते कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम 8:00 बजे पूरे देश को लॉक डाउन (Lockdown) कर दिया। कोरोना वायरस के खतरे के बीच हर शख्स एक्स्ट्रा सावधानी बरतते हुए इस बीमारी से लड़ रहा है। वही इस बीमारी के लक्षणों को लेकर अभी भी लोगों के बीच दुविधा की स्थिति देखी जा रही हैं। कोरोना वायरस का इलाज करने वाली एक नर्स ने बताया कि आंखों का लाल होना भी वायरस के संक्रमण का लक्षण हो सकता है इस तरह के लक्षणों उन्होंने कई मरीजों में देखा गया है।
हर मरीजों के आंखों में देखा लाल होने लक्षण
वाशिंगटन के किर्कलैंड के लाइफ केयर सेंटर में काम करने वाली नर्स चेल्सी अर्नेस्ट ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की पहचान में आंखें सबसे अहम है। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में नर्स ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तकरीबन हर मरीज में उन्होंने आंखों के लाल होने का लक्षण देखा है। वाशिंगटन के किर्कलैंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। नर्स चेल्सी अर्नेस्ट ने बताया है कि ‘कोरोना वायरस से संक्रमित तकरीबन हर मरीज को देखने पर ऐसा लग रहा था कि उन्हें आंखों की एलर्जी हुई है। आंखों का सफेद हिस्सा लाल नहीं था। बल्कि आंखों के बाहर लाल रंग का घेरा बना हुआ था।
दूसरे लक्षण भी देखे गए
नर्स चेल्सी अर्नेस्ट ने बताया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित ऐसे मरीजों की मौत भी हुई है। जिसमें आंखों के लाल होने के अलावा दूसरा कोई और लक्षण नहीं दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसे कई पेशेंट आए, जिनकी आंखें सिर्फ लाल थीं। उनमें संक्रमण का कोई दूसरा लक्षण नहीं था। वो हॉस्पिटल में भर्ती भी हुए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कोरोना वायरस के ये हैं अहम लक्षण
कोरोना वायरस से ग्रसित लोगों में बुखार, थकान और सूखी खांसी आना सबसे सामान्य लक्षण हैं। लेकिन कुछ मरीजों में नाक बहना, गले में सूजन और दर्द, नाक बंद होना या नाक के जरिए सांस लेने में परेशानी होना, शरीर में सुइयां चुभना और दर्द होना, डायरिया की समस्या होना भी शामिल हैं। साथ ही कई मामलोंं मेंं किसी चीज की गंंध और स्वाद भी चला जाता है। ऐसे में अगर आपको कई दिनों से ये परेशानी है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है।