स्वास्थ्य

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने लगते है ये लक्षण, नजरअंदाज करने पर जा सकती है जान

Heart Attack Symptoms: आज के समय में हार्ट की बीमारी होना आम हो गई है। लेकिन हार्ट से जुड़ी बीमारी अब कम उम्र के लोगों में भी होने लगी है। ऐसे में 25 से 30 साल के युवाओं को भी हार्ट अटैक की समस्या हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2022, 2:41 PM IST
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने लगते है ये लक्षण, नजरअंदाज करने पर जा सकती है जान
Keep attention to the symptoms of a heart attack

Heart Attack Symptoms: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे है। आज के समय में हार्ट अटैक की समस्या आम हो गई है। हार्ट अटैक पहले ज्यादा उम्र के लोगों में होती थी लेकिन अब ये समस्या 25 से 30 साल के कम उम्र के युवाओं में भी होने लगी है। भारत में सबसे ज्यादा हार्ट अटैक से लोगों की जान जा रही है। हार्ट अटैक अचानक आता है, लेकिन इस अटैक के आने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते है। ऐसे में समय रहते ही इन लक्षणों की पहचान करके बीमारी को जानलेवा होने से रोका जा सकता है।

हार्ट में ब्लड का फ्लो रुक जाने से हार्ट अटैक होता है। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल और फैट के जम जाने की वजह से हार्ट में ब्लड ठीक से फ्लो नहीं हो पाता है जो कारण हार्ट अटैक का कारण बनता हैं। इसलिए हम सभी को ये बात जरूर पता होनी चाहिए कि हार्ट अटैक से पहले किस तरह के लक्षण देखने को मिलते हैं और अटैक आने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए। तो आइए जानते है हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में

हार्ट अटैक के लक्षण

1. सीने में दर्द और बेचैनी
ज्यादातर हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द, बेचैनी और पसीना की समस्या होती है। इस दौरान सीने के बीच में या फिर उल्टे हाथ की तरफ बहुत अधिक भारीपन, कुछ निचोड़ने जैसा अहसास या फुलावट और दर्द का एहसास होता है।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने मिलते हैं अनगिनत फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

2. कमजोरी और चक्कर आना
ज्यादातर हार्ट अटैक से पहले कमजोरी महसूस होना और चक्कर या ठंडा पसीना आने की समस्या हो सकती है। जबड़े, गर्दन और पीठ में एक साथ दर्द या बेचैन का एहसास हो सकता है।

3. सांस ले में परेशानी होना
सांस ले में परेशानी होना या छोटी-छोटी सांस लेने जैसी स्थिति हो सकती है। सीने में दर्द या बेचैनी के साथ ठीक से सांस न ले पाने की समस्या हो सकती है।

4. बहुत अधिक थकान लगना
बिना किसी वजह से बहुत अधिक थकान महसूस होना, जी मिचलाना और उल्टी होना भी हार्ट अटैक आने से पहले दिखने वाले लक्षण हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
23 Aug 2022, 2:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स