स्वास्थ्य

डबल मास्क पहनने पर इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा……

डबल मास्क पहनने पर इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा......
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2021, 6:21 PM IST
डबल मास्क पहनने पर इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा......
डबल मास्क पहनने पर इन बातों का रखें ध्यान, अन्यथा......

कोरोना काल में डबल मास्क लगाना आपके लिए जहां एक और बहुत सुरक्षित रहने का उपाय है, वहीं दूसरी और अगर आपने इसे ठीक से नहीं लगाया है, तो वह आपको संक्रमित भी कर सकता है। इसलिए जब भी मास्क लगाएं सतर्कता से लगाएं और इस तरह से लगाएं कि आपके मुंह और नाक अच्छे से ढके रहे। ताकि आप बाहर भी जाएं तो संक्रमित होने से बच जाएं।

आपको बता दें कि कोरोना का कहर एक बार फिर से बरस रहा है। इस समय अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। हालांकि लोग अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए डबल मास्क का भी उपयोग कर रहे हैं। हालांकि डबल मास्क के पहनने से वायरस का खतरा 95% तक कम हो जाता है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि मास्क चेहरे पर सही तरह से लग गया हो, अन्यथा दो मास्क लगाना भी कोई फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि कई बार एक मास्क ऊपर तो एक नीचे हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप दो मास्क लगाएं, तो दोनों चेहरे पर अच्छे ढंग से फिट बैठ जाएं। ताकि संक्रमण का खतरा बिल्कुल नहीं रहे। क्योंकि मास्क चेहरे पर ढंग से फिट नहीं बैठता है, तो संक्रमण का खतरा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार जब भी आप डबल मास्क पहने, तो यह तभी फायदेमंद होगा। जब आप इसे ठीक से पहने। इसके लिए आप कपड़े के मास्क के साथ ही सर्जिकल मास्क का भी उपयोग करें। जो आपको संक्रमण से बचाने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले सर्जिकल मास्क पहनना है। और फिर उसके ऊपर से कपड़े वाला मास्क पहनना चाहिए। इस प्रकार चेहरे पर 2 मास्क हो जाने से आपको संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षा रहेगी।

डबल मास्क पहनते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि दोनों मास्क सर्जिकल नहीं हो, एक मास्क सर्जिकल के साथ एक मास्क कपड़े वाला रहेगा तो भी ठीक है। इस प्रकार आप जब भी मास्क पहने तो ध्यान दें कि वह आपके मुंह और नाक को कवर करते हुए चेहरे पर फिट बैठे, ताकि आप संक्रमण से बच सकें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Food Coma: खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद? हेल्थलाइन से जानें क्या है फूड कोमा

क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं