स्वास्थ्य

Keto Diet for Cancer : सेल थेरेपी और कीटो डाइट का अनोखा मेल, कैंसर का खात्मा संभव

Keto Diet and CAR-T Therapy : न्यूयॉर्क: कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज के लिए नई संभावनाओं की खोज में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2024, 9:47 PM IST
Keto Diet for Cancer
Keto Diet for Cancer

Keto Diet for Cancer : न्यूयॉर्क: कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज के लिए नई संभावनाओं की खोज में वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन और पेन मेडिसिन के अब्रामसन कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कीटो डाइट (Keto Diet) और सेल थेरेपी के अद्वितीय संयोजन का उपयोग किया है, जो कैंसर के खिलाफ एक प्रभावी हथियार साबित हो सकता है।

Keto Diet for Cancer : कीटो डाइट और ‘सीएआर टी’ सेल थेरेपी का अद्भुत मेल

शोध में यह पाया गया है कि कीटो डाइट (Keto Diet) , जिसमें हाई फैट, हाई प्रोटीन और हाई फाइबर शामिल होते हैं, ‘सीएआर टी’ सेल थेरेपी की प्रभावशीलता को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। यह थेरेपी मरीज की अपनी प्रतिरक्षा कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने के लिए पुनः प्रोग्राम करती है।

शोध के सह-प्रमुख लेखक शान लियू ने बताया, "सीएआर टी थेरेपी से अब तक रक्त कैंसर के हजारों मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। लेकिन यह हर मरीज के लिए प्रभावी नहीं होती। कीटो डाइट (Keto Diet) इस थेरेपी को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार हो सकती है।"

शोध के प्रयोग: माउस मॉडल पर अध्ययन

शोधकर्ताओं ने डिफ्यूज-लार्ज बी-सेल लिंफोमा नामक कैंसर के माउस मॉडल पर अलग-अलग आहारों का परीक्षण किया। इनमें कीटो डाइट (Keto Diet) और अन्य नियंत्रण आहार शामिल थे।

परीक्षण के परिणामों से पता चला कि कीटो डाइट (Keto Diet) पर रहने वाले चूहों में अन्य आहारों की तुलना में ट्यूमर नियंत्रण और जीवित रहने की संभावना बेहतर थी। इस प्रभाव का मुख्य कारण शरीर में बीटा हाइड्रोक्सीब्यूटाइरेट (बीएचबी) के स्तर का बढ़ना था।

बीएचबी: कैंसर उपचार का नया साधन

शोधकर्ता पुनीत गुरुप्रसाद ने कहा, "हमारा मानना है कि सीएआर टी कोशिकाएं ग्लूकोज की बजाय बीएचबी को ईंधन के रूप में प्राथमिकता देती हैं। इसलिए शरीर में बीएचबी का उच्च स्तर कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है।"

सरल और किफायती इलाज की ओर एक कदम

इस शोध की एक बड़ी उपलब्धि यह है कि यह अपेक्षाकृत सस्ता और सुरक्षित हो सकता है। माइक्रोबायोलॉजी के सहायक प्रोफेसर मायान लेवी ने कहा, "यदि इस शोध के परिणाम सही साबित होते हैं, तो इसे पारंपरिक उपचार पद्धतियों के साथ मिलाकर कैंसर विरोधी प्रभाव को और मजबूत किया जा सकता है।"

आगे की राह: क्लिनिकल परीक्षण की जरूरत

हालांकि यह शोध अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन क्लिनिकल परीक्षण के बाद इस दृष्टिकोण को कैंसर के इलाज में व्यापक रूप से लागू किया जा सकता है। कीटो डाइट और सीएआर टी थेरेपी का यह अनोखा मेल कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ सकता है।

कीटो डाइट (Keto Diet) और सेल थेरेपी का यह संयोजन कैंसर उपचार के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह शोध कैंसर से जूझ रहे मरीजों और चिकित्सा जगत के लिए एक नई उम्मीद की किरण है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Dec 2024, 9:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन