स्वास्थ्य

रोज 2.5 लीटर पानी पीएं, नमक ज्यादा खाने से किडनी को नुकसान

सवाल: कुछ दिनों से मेरी किडनी में सूजन की समस्या है। इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए? जय सिंह
less than 1 minute read
• •
Jul 19, 2020
रोज 2.5 लीटर पानी पीएं, नमक ज्यादा खाने से किडनी को नुकसान
रोज 2.5 लीटर पानी पीएं, नमक ज्यादा खाने से किडनी को नुकसान

सवाल: कुछ दिनों से मेरी किडनी में सूजन की समस्या है। इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए? जय सिंह

जवाब: यूरिन में किसी तरह की रुकावट से किडनी में सूजन होती है। यह पथरी, प्रोस्टेट और यूरिन ब्लैडर के कारण से भी हो सकती है। अल्ट्रासाउंड कराएं। रिपोर्ट यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं। इसके बाद रुकावट का इलाज किया जाता है। पथरी और प्रोस्टेट के लिए सर्जरी की जाती है। जरूरत अनुसार कुछ दवाइयां भी देते हैं।
सवाल: गुर्दे की बीमारी न हो इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए? श्रीराम प्रजापत
जवाब: नमक कम खाएं। फास्ट फूड, एल्कोहल-स्मोकिंग से दूर रहें। रोज कम से कम 2.5 लीटर पानी पीएं। हरे-पत्तेदार सब्जियां अधिक मात्रा में खाएं। अगर बीपी, ब्लड शुगर, मोटापा या जेनेटिक हिस्ट्री है तो विशेष सावधानी रखें। बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी पेनकिलर न खाएं।

सवाल: मुझे कोई समस्या नहीं है। क्या किडनी की जांच करवानी चाहिए? इंद्रेश शर्मा, जबलपुर
जवाब: कई बार 80-90 फीसदी किडनी खराब होने के बाद ही लक्षण दिखते हैं। ऐसे में शुरुआती स्टेज में पता नहीं चलता है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक उम्र है तो साल में एक बार डॉक्टरी सलाह से किडनी की जांच कराएं। बीपी-शुगर है तो डॉक्टरी सलाह से जांचें करवाते रहें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
19 Jul 2020 08:02 pm