स्वास्थ्य

कीवी का जूस शरीर में पहुंचाएगा ठंडक, तनाव से भी रखेगा दूर, ऐसे करें तैयार

कीवी का जूस शरीर में पहुंचाएगा ठंडक, तनाव से भी रखेगा दूर, ऐसे करें तैयार
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 6:40 PM IST
कीवी का जूस शरीर में पहुंचाएगा ठंडक, तनाव से भी रखेगा दूर, ऐसे करें तैयार
कीवी का जूस शरीर में पहुंचाएगा ठंडक, तनाव से भी रखेगा दूर, ऐसे करें तैयार

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने और तरोताजा रखने के लिए लोग कई प्रकार के जूस का सेवन करते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले जूस में केमिकलों का भी उपयोग होता है। ऐसे में आपको घर पर तैयार किया हुआ जूस ही फायदा करेगा। इसीलिए हम आज आपको घर में कीवी का जूस तैयार करने का तरीका और उसके फायदे बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं हो, इसलिए कीवी का जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आप रोजाना शाम के समय भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा।क्योंकि कीवी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। जो आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

कीवी का जूस बनाने के लिए आपको करीब 3 कीवी लेना है। इसी के साथ एक नींबू का रस, करीब 10 से 15 पुदीने के पत्ते, आधा चम्मच काला नमक, एक गिलास पानी और स्वाद अनुसार शक्कर लेना है। अब आपको कीवी को अच्छे से काट लेना है। अब गैस पर धीमी आंच पर एक बर्तन रखें, इसमें एक गिलास पानी कुछ पुदीने के पत्ते और शक्कर डालकर उबलने दें।करीब 10 मिनट बाद जब पुदीने का स्वाद पानी में आ जाए और शक्कर घुल जाए। तब आप इसे बंद करके पुदीना के पत्ते निकाल ले और इस पानी को ठंडा होने दें। फिर एक मिक्सर में कीवी, नींबू का रस, काला नमक और शक्कर डालकर ग्राइंड करें। जब यह मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए। तो इसे गिलास में डालकर सर्व करें। इसमें आप आईस भी डाल सकते हैं और इसे आप सर्व कर सकते हैं। यह पीने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसे पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। कीवी में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले तत्व होते हैं। इससे जो लोग डेंगू की चपेट में आते हैं। उनके प्लेटलेट्स गिरते हैं। यह फल आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है और इसका असर बहुत जल्द शरीर पर दिखने लगता है।

कोरोना काल में हर कोई तनाव और एंजाइटी का शिकार हो रहा है। क्योंकि काम के अभाव और लगातार घर में रहने के कारण लोग परेशान से हो गए हैं। ऐसे में कीवी का जूस पीने से तनाव कम होगा और जो लोग व्यायाम करते हैं, जिम जाते हैं, उनके लिए कीवी का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में कम हुए इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बढ़ाता है और आपके मूड को भी शांत रखता है। इसमें अस्थमा की जोखिम को कम करने का भी गुण होता है। यह श्वसन तंत्र को सुचारू रूप से चलाता है।

वैसे कीवी का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही अन्य फायदे भी करता है। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी है या दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
साबुन, क्रीम या ज्वेलरी लगाने के बाद त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं? मेयो क्लिनिक ने बताया हो सकती Contact Dermatitis

Night Leg Cramps: रात को सोते समय अचानक अकड़ जाती है पैर की नस? मेयो क्लिनिक से जानें पिंडली में ऐंठन की वजह

Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह