स्वास्थ्य

स्टडी में दावा बच्चों को कम होता है कोरोना संक्रमण का खतरा , 6 दिन में हो जाते हैं ठीक

- किंग्स कॉलेज आफ लंदन का 2.5 लाख से ज्यादा बच्चों पर अध्ययन में मिली जानकारी । - कोरोना से रिकवर हुए बड़े लोगों में दो सप्ताह तक हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा तीन गुना ज्यादा पाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 12:23 PM IST
स्टडी में दावा बच्चों को कम होता है कोरोना संक्रमण का खतरा , 6 दिन में हो जाते हैं ठीक
स्टडी में दावा बच्चों को कम होता है कोरोना संक्रमण का खतरा , 6 दिन में हो जाते हैं ठीक

लंदन। corona infection in children : कोरोना से संक्रमित बच्चे छह दिन में रिकवर हो जाते हैं। उनमें लंबे समय तक संक्रमण व गंभीर होने के मामले बहुत कम हैं। 2.5 लाख बच्चों में से महज 4.4 फीसदी बच्चों में छह दिन से ज्यादा संक्रमण corona infection के हल्के लक्षण मिले हैं। यह खुलासा लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हैल्थ जर्नल में प्रकाशित किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन की एक स्टडी में हुआ है।

2.5 लाख में दो बच्चे लंबे समय तक संक्रमित... कोरोना संक्रमित बच्चे औसतन छह दिनों में ठीक हो जाते हैं। चार सप्ताह से अधिक समय तक सिर्फ 4.4 फीसदी बच्चे ही संक्रमित रहे। लेकिन उनमें हल्के लक्षण ही थे। चार सप्ताह के बाद सिर्फ दो बच्चों में लक्षण मिले, जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

इम्यून सिस्टम ज्यादा मजबूत..
किंग्स कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर एमा डंकन के अनुसार बहुत कम बच्चे ही कोरोना संक्रमण का लंबे समय तक सामना करते हैं। बड़ों की अपेक्षा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा मजबूत होती है। हालांकि रिकवर हुए बच्चों में अन्य बीमारियों से स्वस्थ होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

बड़ों में अटैक, स्ट्रोक का खतरा 3 गुना -
कोरोना से रिकवर हुए बड़े लोगों में दो सप्ताह तक हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा तीन गुना ज्यादा पाया गया है। एक फरवरी से 14 सितंबर 2020 तक स्वीडन में 348,481 में से 86,742 कोरोना मरीजों में एक्यूट मायोकार्डिनल इन्फाक्र्शन, हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा था।

संक्रमण के रिसर्च के आंकड़े -
2.5 लाख से ज्यादा बच्चे स्टडी में शामिल ।
1,734 बच्चों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव।
5-11 वर्ष की आयु के बच्चे 5 दिन में रिकवर।
12-17 वर्ष की आयु के बड़े बच्चे में 7 दिन में रिकवर।
20 में से करीब 1 में 4 सप्ताह व ज्यादा समय तक लक्षण।
50 में से सिर्फ एक में 8 सप्ताह से ज्यादा समय तक लक्षण।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय