स्वास्थ्य

सहजन की फली से कंट्रोल होती है डायबिटीज, कुछ इस तरह करें सेवन

सहजन की फली से कंट्रोल होती है डायबिटीज, कुछ इस तरह करें सेवन

less than 1 minute read
Mar 02, 2021
सहजन की फली से कंट्रोल होती है डायबिटीज, कुछ इस तरह करें सेवन
सहजन की फली से कंट्रोल होती है डायबिटीज, कुछ इस तरह करें सेवन

मानसिक तनाव, खराब खानपान और बदलती लाइफस्टाइल के कारण हर चौथे व्यक्ति को डायबिटीज अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। तो सहजन की फली का इस्तेमाल करना शुरू करें। इससे निश्चित ही आपको डायबिटीज से छुटकारा मिलेगा।

जानकारों की माने तो सहजन की फली और पत्तियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि सहजन की पत्तियां टहनियां शुगर लेवल कंट्रोल करती है। इसलिए सहजन की फली का उपयोग भी काफी फायदेमंद रहेगा।

सहजन की 100 पत्तियों में 5 गिलास दूध के बराबर केल्शियम होता है। जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। सहजन में राइबोफ्लेविन होता है । जो शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।

इंफकेशन से करता है बचाव-

सहजन में एंटीफंगल और anti-inflammatory गुण होते हैं। जो डायबिटीज वाले लोगों को इंफेक्शन और सूजन से बचाते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है। जो इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है।

इस प्रकार करें उपयोग-

सहजन की फली यानी ड्रमस्टिक का उपयोग लोग सब्जी के रूप में करते हैं। जो दवाई के रूप में भी काम आता है। सहजन की सब्जी के साथ ही इसके पत्तों का रस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग इसका उपयोग आचार, सांभर और डोसा मिक्स में भी करते हैं।

जूस भी फायदेमंद-

सहजन का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका जूस बनाने के लिए आपको कुछ देर इस की फली को धूप में रखकर सुखाएं, फिर पूरी तरह सूखने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर उसका पाउडर तैयार करें और इस पाउडर को सुबह उठते ही एक बर्तन में थोड़ा पानी मिलाकर कुछ देर तक उबालें और गरम-गरम पीयें। इसी के साथ रात में डिनर के साथ पी सकते हैं।

Published on:
02 Mar 2021 03:22 pm