स्वास्थ्य

Myths and Facts About Tea: जानिए चाय से जुड़ी इन अफवाहों के बारे में?

Myths and Facts About Tea: इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे आपके पसंदीदा पेय पदार्थ चाय (Tea) से जुड़ी कुछ अफवाहों की सच्चाई के बारे में।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2021, 12:51 PM IST
Myths and Facts About Tea
Myths and Facts About Tea

नई दिल्ली। Myths And Facts About Tea: भारत में चाय (Tea) की अहमियत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है। भारत में घर पर आने वाले मेहमानों को चाय पिलाने की रिवायत बरसों से चली आ रही है। जाहिर सी बात है जब चाय लोगों द्वारा इतनी पसंद की जाती हैं तो इससे जुड़ी कई अफवाहें (Myths) भी लोगों के बीच फैली हुई हैं। लोगों का मानना है कि दूधवाली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं वहीं कुछ लोग कहते हैं कि ग्रीन टी से तेजी से वजन कम होता है। यही नहीं, कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि चाय की कोई एक्सपायरी डेट ही नहीं होती, इसे जब तक चाहे उपयोग में ले सकते हैं।

तो चलिए, जानते हैं चाय से जुडी अफवाहों की सच्चाई के बारे में -

1. क्या दूध वाली चाय सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं?

अक्सर अपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि चाय में दूध मिलाते ही चाय के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता बल्कि चाय में दूध मिलाने से आपकी चाय में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती हैं। क्योंकि दूध में कैल्शियम होता हैं और कैल्शियम हड्डियों के लिए उपयोगी होता हैं।

2. ग्रीन टी पीने से वजन कम होता हैं?

यह अफवाह आजकल लोगों के बीच खूब फैली हुई हैं कि ग्रीन टी पीकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं। लेकिन यह कोरी अफवाह है। हालांकि ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में भी मददगार होता है। लेकिन केवल ग्रीन टी के भरोसे आपका वजन कम नहीं होगा। वजन कम करने के लिए अच्छे डाइट और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना पड़ता है। केवल ग्रीन टी आपका वजन कम नहीं करेगी।

3. क्या चाय की भी एक्सपायरी डेट होती हैं?

जी हां, दुनिया में मौजूद हर चीज की तरह चाय की भी एक्सपायरी डेट होती है। चाय की एक्सपायरी डेट निकलने के बाद में चाय में खुशबू नहीं आती है, बल्कि हल्की हल्की तीखी गंध आने लगती है। एक्सपायरी डेट निकलने के बाद काम में ली गई चाय आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 Aug 2021, 12:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें