स्वास्थ्य

जानिए डार्क सर्कल हटाने के कुछ आसान योगासन

योगा आप के सेहत लिए बहुत फायदेमंद होता है शरीर की अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग तरह के योगासन होते हैं। योगासन न सिर्फ आपकी बीमारियों को दूर करने में मददगार होते हैं बल्कि इससे स्किन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करना चाहते हैं तो योग आपके लिए काफी बेहतर उपाय हो सकता है।

2 min read
जानिए डार्क सर्कल हटाने के कुछ आसान  योगासन
जानिए डार्क सर्कल हटाने के कुछ आसान योगासन

नई दिल्ली आज हम आप को डार्क सर्कल हटाने के लिए योग के बारे में बताएंगे। इन योगासन से न सिर्फ डार्क सर्कल्स की परेशानी दूर होगी बल्कि कई अन्य समस्याएं जैसे- एक्ने झुर्रियां, फाइन-लाइंस दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में |

1. लायन पॉश्चर
आंखों के नीचे काले घेरे को दूर करने में लायन पॉश्चर योग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं। उसके बाद बच्चे के रेंगने घुटनों के बल चलने की स्थिति की स्थिति में आने की कोशिश करें। इस दौरान आप गहरी सांस लें और अपनी पीठ को फैलाते हुए ऊपर की ओर झुकें। फिर आप अपने मुंह को शेर की तरह दहाड़ते हुए खोले। घुटनों के बल में चलने की स्थिति में रहते हुए धीरे-धीरे नीचे आएं और अपने शरीर से हवा को बाहर निकालें। यह प्रक्रिया कम से कम 5 बार दोहराएं।

2. सर्वांगासन आसन
इस आसन की मदद से आप डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछा कर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपनी दोनों आंखें बंद कर लें। अब अपने संपूर्ण शरीर को शिथिल छोड़ दें। अब शरीर के अंदर गहरी सांस लें और अपने शरीर को सामान्य गति से ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। । करीब 5 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में आपको काफी मदद मिलेगी।

3. पर्वतासन मुद्रा
डार्क सर्कल की परेशानी को दूर करने के लिए पर्वतासन मुद्रा भी आपके लिए असरकारी हो सकता है। इस आसान को करने के लिए आपको पहाड़ जैसी स्थिति बनानी होती है। इसके लिए सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जोड़ते हुए ऊपर की ओर ले जाएं। इस आसन में सिर्फ शरीर के मध्य भाग को अधिकतम स्तर तक उठाने की कोशिश की जाती है।

4. फेस योगा -6
फेस योगा -6 की मदद से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगली से अंडर आइज पर हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आप अपनी आंखें खुली रख सकते हैं। हालांकि बंद आंखों से आपको अधिक रिलैक्स फील हो सकता है।

Published on:
10 Nov 2021 07:01 pm