स्वास्थ्य

बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए जान लें ये खास टिप्स

अगर आप अपने बच्चे की ब्रेन पावर बढ़ाना चाहते हैं तो उसके खानपान और घरेलू माहौल पर विशेष ध्यान दें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Aug 2020, 10:24 PM IST
बच्चों की ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए जान लें ये खास टिप्स
Know these special tips to increase children's brain power

अगर आप अपने बच्चे की ब्रेन पावर बढ़ाना चाहते हैं तो उसके खानपान और घरेलू माहौल पर विशेष ध्यान दें। इन बातों का बच्चे के मस्तिष्क पर गहरा असर पड़ता है और स्कूल में उसकी परफोर्मेंस प्रभावित होती है।

ऐसा हो खानपान -
'ब्रेन बायो सेंटर' के न्यूट्रिशनल थैरेपिस्ट डेबोरा कॉल्सन के मुताबिक बच्चों को नाश्ते में पुडिंग, आटे से बनी ब्रेड, लापसी, राबड़ी आदि दे सकते हैं। ऐसे पदार्थ दिमाग को एनर्जी देते हैं। बच्चे को कोल्ड ड्रिंक, कॉफी या बर्फ का गोला आदि ना दें। इनसे उनकी नींद पर बुरा असर पड़ता है और एकाग्रता भी भंग होती है। इनकी बजाय फल, सब्जियां, दाल, सूखे मेवे, मूंगफली, चना, लोबिया, दालें आदि खिलाएं। माता-पिता इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी पीए क्योंकि पानी की कमी से दिमाग पर असर पड़ता है।

माता-पिता का व्यवहार-
माता-पिता द्वारा अपने बच्चे के साथ किया गया व्यवहार व कई ऐसी गतिविधियां हैं, जो उसकी ब्रेन पावर पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। जैसे बच्चे के साथ पढऩा, उसे कविताएं गाकर सुनाना फिर उसे सुनाने को कहना, पेंटिंग, ड्रॉइंग आदि के लिए प्रेरित करना, अक्षरों व संख्याओं वाले खिलौनों से खिलाना, बच्चे को घुमाने ले जाना और उसे मित्र बनाने के लिए प्रेरित करना।

घरेलू माहौल -
पेरेन्टिंग एक्सपर्ट एलिजाबेथ हर्टले ब्रीवर का कहना है कि जब माता-पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताते हैं और उनकी गतिविधियों में दिलचस्पी दिखाते हैं तो बच्चे का आत्मसम्मान बढ़ता है। ऐसे बच्चों में सेल्फ कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है जिससे वे खुश रहते हैं और स्कूल में उनका प्रदर्शन बढिय़ा रहता है।

बच्चों पर करें भरोसा -
इन सबके अलावा बच्चों पर भरोसा करें। उन्हें अच्छा काम करने के लिए शाबासी दें या घर की रफ कॉपी में बढिय़ा काम करने पर गुड या एक्सीलेंट से उनका उत्साह बढ़ाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Festive Stress: त्योहारों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कैसे कम करें? मनोचिकित्सक से जानें बेहतर नींद और मानसिक सेहत के उपाय

Diwali Burn First Aid: जलने पर त्वचा पर कौन-सी चीजें लगाने से बचें? मेयो क्लिनिक और NHS से जानें फर्स्ट एड और अस्पताल जाने के संकेत

 AQI Diwali: दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण क्यों बढ़ता है? AAFA से जानें AQI, सही मास्क, एक्सरसाइज के समय से जुड़ी बातें

Postural Tachycardia Syndrome: बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही कुछ लोगों का दिल क्यों तेज धड़कने लगता है? Cleveland Clinic से जानें

Acidity Diwali: त्योहारों में गैस, एसिडिटी और अपच से कैसे बचें? मेयो क्लिनिक से जानें बचने के उपाय