स्वास्थ्य

Orange Or Lemon: नींबू या संतरा, किसमें हैं सबसे ज्यादा विटामिन सी? जानिए दोनों में कौन है बेहतर

Orange And Lemon Juice Benefits: संतरा और नींबू दोनों ही चीजों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल सही तरीके से यदि किया जाता है तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।  
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2022, 1:37 PM IST
Lemon vs Orange, which is more healthy for health
नींबू या संतरा, किसमें हैं सबसे ज्यादा विटामिन सी? जानिए दोनों में कौन है बेहतर

Orange And Lemon Juice Benefits: विटामिन सी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने से लेकर दिल की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में विटामिन सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी के मुख्य सोर्स की बात करें तो नींबू और संतरे को विटामिन सी का मुख्य सोर्स मानें जाते हैं। संतरे मैं पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फोस्फोरस और आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं नींबू मैं विटामिन बी 6, आयरन के जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। ये दोनों ही चीजें एंटी बैक्टेरियल, एंटी इंफ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

संतरे और नींबू में से क्या होता है फायदेमंद
नींबू की बात करें तो इस्मैं फाइबर, लिपिड, प्रोटीन के जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं संतरे मैं कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। संतरे और नींबू ये दोनों ही खट्टे फल के श्रेणी में आते हैं इसलिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स इन्हें मानें जाते हैं।

विटामिन सी किसमें पाया जाता है सबसे ज्यादा
खट्टे फल जैसे कि नींबू या संतरा ये दोनों ही चीजें विटामिन सी से भरपूर होते हैं। नींबू के मुताबिक संतरे में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है। वहीं छिलके कि बात करें तो नींबू के छिलके में संतरे के छिलके के मुताबिक अधिक विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है।

सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद
संतरे का स्वाद हल्का मीठा होता है वहीं नींबू संतरे के मुताबिक ज्यादा खट्टा होता है। ज्यादा खट्टा होने के कारण नींबू में साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। लेकिन दोनों ही फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन सी के साथ अन्य सारे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: रोजाना करें 1 नींबू का सेवन, दिल से जुड़ी बीमारी से लेकर वेट लॉस तक में करता है मदद

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Apr 2022, 1:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय