स्वास्थ्य

Heart Health: नींद की कमी बना सकती है पुरषों को हार्ट का मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है आवश्य्कता

Heart Health: नींद की पूर्ती की आवश्य्कता शरीर को बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है, वहीं पुरुष यदि नींद की पूर्ती 6 घंटे से कम करते हैं तो हार्ट की सेहत को बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं, इसलिए जानिए कि नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो कितनी देर सोना सही होता है।  
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2022, 3:40 PM IST
 नींद की कमी बना सकती है पुरषों को हार्ट का मरीज, जानिए कितने देर सोने की की होती है आवश्य्कता
heart health tips

Heart Health: आजकल कि डाइट और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, नींद की कमी हो जाती है तो पुरषों में अक्सर हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। ये हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, इससे इन्सुलिन प्रतिक्रोध भी बढ़ जाता है। अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के हाल के बयान के मुताबिक वेट का बढ़ना, मोटापा, ब्लड प्रेशर का हाई होना ये सारी ऐसी चीजें हैं जो हार्ट के जोखिम से जुड़ी होती हैं, वहीं इन बीमारियों का मुख्य नींद की कमी के कारण होता है।

जानिए की नींद की कमी के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं
बढ़ सकती है मोटापा की समस्या
दिल की बीमारी और नींद की कमी का कारण मोटापे का बढ़ना तय होता है, नींद की कमी के कारण व्यक्ति का वजन बढ़ने लग जाता है, इसके आलावा अपर्याप्त नींद विभिन्न मस्तिष्क प्रणालियों को भी क्षति पहुंचाने का काम करती है। इसलिए नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो कम से कम 8-10 घंटों के नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, पुरुषों को कोशिश करना चाहिए कि रोजाना 8 घंटे की नींद की पूर्ती तो अवश्य करें।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ ही पुरषों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ रहता है, वहीं ये समस्या जब ज्यादा होती है जब व्यक्ति नींद को पूरा नहीं करता है और कम से कम 6-7 घंटे सही से नहीं सोता है, अनिद्रा की कमी के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा सा रहता है , वहीं ये रक्तचाप के जैसी विभिन्न समस्या को भी बढ़ाते हैं। इसलिए व्यक्ति कम से कम से 6-7 घंटे नींद पूरी करने की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

जानिए नींद खराब होने की मुख्य कारण कौन-कौन से होते हैं
पुरषों में अक्सर नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, जो व्यक्ति कम से कम 6 घंटे से कम सोते हैं उनकी मृत्यु दर का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए कोशिश के कि लगभग 7-8 घंटे की नींद की पूर्ती जरूर करें, समय से सोएं व समय से उठें। वहीं कोशिश करें कि मोबाइल या लैपटॉप में ज्यादा देर तक काम न करें और सोने से पहले कभी भी कॉफी या चाय के सेवन को भी अवॉयड करें।

यह भी पढ़ें: रोजाना करें चमत्कारिक फायदों से भरपूर ये हरी सब्जी का सेवन,डायबिटीज, हार्ट और एनिमिया रोगियों के लिए लाभदायक

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Jun 2022, 3:40 PM IST
Published on: