Lifestyle and Diabetes Type 2: भारत में मधुमेह कि समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत को मधुमेह की राजधानी भी कहने लगे हैं, क्योंकि देश में 7 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी का शिकार हैं। माना जा रहा है कि 2030 तक यह संख्या बढ़कर 10 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। जो एक चिंता का विषय है।
नई दिल्ली। जिस तरह मधुमेह की बीमारी तेजी से फैल रही है उसे देखते हुए यह लगता है कि आने वाले समय में ऐसा कोई नहीं होगा जिसे यह बीमारी न हो। मधुमेह दो टाइप की होती है- टाइप 1 और टाइप टू। टाइप 2 में अधिकतर लोगों को अपने शरीर में ब्लड के प्रोसेस से परेशानी होती है, लेकिन इन्हें टाइप 1 कि तरह इंसुलिन की जरुरत नहीं होती है।
टाइप 2 अधिकतर आपकी जीवनशैली (Lifestyle and Diabetes Type 2) से जुड़ी हुई बीमारी है। जरूरत से ज्यादा बढ़ना भी इस बीमारी को प्रभावित करता है। जो आजकल हमारा रूटीन हो गया है सुबह उठना, तैयार होना ऑफिस जाना। न हमें टहलने का टाइम रहता है, न सही से खाने का, बाहर का कुछ भी तला भुना रोज-रोज खा रहे हैं। ये जीवनशैली शरीर में बहुत सारी बीमारियों को आमंत्रित करती है। जिसमें कि मधुमेह की बीमारी सबसे ऊपर है।
इसे भी पढ़ेंः इस आसान तरीके से दूर होगी टाइप 2 डायाबिटीज
Type 2 diabetes
इसलिए इस बीमारी से बच कर रहना है, क्योंकि इसमें सावधानी नहीं बरती गई तो ये धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है। इसके लिए हमें लाइफस्टाइल (Lifestyle and Diabetes Type 2) में बदलाव लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये टाइप 2 डायाबिटीज को प्रभावित करता है। यदि हम पहले से ही इसका ध्यान रखते हैं तो इससे बच सकते हैं। एक अच्छी खबर है कि यूके के डॉक्टर ने साझा किया है कि उसने डाइट में केवल थोड़े से बदलाव करके बहुत सारे लोगों को मधुमेह से छुटकारा दिलाया है।
यूके दैनिक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साउथपोर्ट में नॉरवुड सर्जरी के डॉक्टर डेविड उरविन ने बताया कि 2012 में उन्होंने टाइप 2 का इलाज बिना दवा के सही करने के बारे में सोचा नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि ये संभव होगा या नहीं इसके बारे में वे नहीं जानते थे, लेकिन जैसे-जैसे इस बीमारी की ओर अध्ययन करना शुरू किया तो उन्हें नई राहें मिलती गई। उन्होंने पाया कि कम कार्ब वाले आहार लेने से टाइप 2 मधुमेह को खत्म करने की संभावनाएं ज्यादा हैं।
मधुमेह टाइप 2 वाले मरीजों को उन्होंने कम कार्ब वाला फ़ूड खाने की सलाह दी और उन्होंने पाया कि कम कार्ब वाले आहार से टाइप 2 वाले मरीज ठीक हो गए। कम कार्ब वाले आहार में आपको स्टार्च वाली सब्ज़ी, अनाज, चीनी और ऐसे खाने जिसमें अधिक कार्ब है उनको कम करना होता है।
रोज के कैलोरी की जरूरतें पूरी करने के लिए थोड़ा अधिक प्रोटीन वाली चीज़ें डाइट में ले सकते हैं। साथ ही साथ ये बताया कि बाहर का खाना ज्यादा न खाएं, चीनी का प्रयोग कम कर दें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, रोज कम से कम 30 मिनट वॉक करें । आप मधुमेह जैसी बीमारियों से दूर रहेंगे।