स्वास्थ्य

Lizard Bite Treatment: छिपकली के काटने पर अस्पताल जाएं या घरेलू इलाज करें, एक्सपर्ट से जानिए सही सलाह

Lizard Bite Treatment: छिपकली के काटने को लेकर कई लोगों में डर होता है, लेकिन क्या वाकई घबराने की जरूरत है? एक्सपर्ट Murliwale Hausla ने इस पर अपनी राय दी है। जानिए घर में साफ-सफाई और सतर्कता को लेकर उन्होंने क्या सलाह दी।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2025, 6:08 PM IST
Lizard Bite Treatment
Lizard Bite Treatment प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Lizard Bite Treatment: छिपकली का नाम सुनते ही बहुत से लोग डर जाते हैं और अगर कभी किसी को छिपकली काट ले तो घबराहट और चिंता और भी बढ़ जाती है। लेकिन इस पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Murliwale Hausla ने अपनी राय देकर लोगों को राहत दी है।

Murliwale Hausla के अनुसार, छिपकली के काटने की स्थिति में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने वीडियो में साफ कहा है कि ''छिपकली में कोई जानलेवा कीटाणु नहीं होता, जिससे किसी की जान पर खतरा आए।'' इसलिए सबसे पहले मानसिक रूप से शांत रहें और कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

क्या करें अगर काट ले छिपकली?

अगर गलती से छिपकली काट लेती है तो सबसे पहले उस जगह को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। घाव अगर गहरा नहीं है तो घरेलू तरीके से ही आराम मिल सकता है। हालांकि अगर आपको थोड़ी भी घबराहट हो रही है या घाव बड़ा है तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते है और टिटनेस की सुई लगवा लें। यह एक सामान्य एहतियात है जो किसी भी तरह के घाव में ली जाती है।

घरेलू सफाई है सबसे जरूरी

Murliwale Hausla बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि साफ-सफाई ही असली बचाव है। खासकर रसोईघर और खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखें। भोजन को हमेशा ढक कर रखें ताकि छिपकली या कोई अन्य कीड़ा उसमें नहीं पहुंचे। घर की दीवारों और कोनों की समय-समय पर सफाई करते रहें। अगर घर में छिपकलियों की संख्या बढ़ रही है तो अपने घर के हर कोनें की सफाई अच्छे से करें।

अस्पताल नहीं, समझदारी है जरूरी

Murliwale Hausla ने अपने वीडियो में कहा कि ''छिपकली से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि समझदारी दिखाने की जरूरत है। सही जानकारी और समय पर लिया गया छोटा सा कदम बड़ी परेशानी को रोक सकता है।'' इसलिए अगली बार अगर आपको या किसी जानने वाले को छिपकली काट ले तो घबराएं नहीं। साफ पानी से घाव को धोएं, हल्का सा एंटीसेप्टिक लगाएं और जरूरत लगे तो डॉक्टर से सलाह ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Jun 2025, 6:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All