स्वास्थ्य

Super Food: कमल ककड़ी खाने से बढ़ती इम्युनिटी

कमल ककड़ी यानी लोटस रूट को सुपरफूड भी कहते हैं। इसमें मिनरल्स-विटामिन्स, फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
less than 1 minute read
Jul 11, 2020
Super Food: कमल ककड़ी खाने से बढ़ती इम्युनिटी
Super Food: कमल ककड़ी खाने से बढ़ती इम्युनिटी

कमल ककड़ी यानी लोटस रूट को सुपरफूड भी कहते हैं। इसमें मिनरल्स-विटामिन्स, फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह कब्ज और शुगर की समस्या में राहत देती है। एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होने से यह इम्युनिटी भी बढ़ाती है।
इसमें कैलोरी कम होती है। इसलिए वजन नहीं बढ़ता है। डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा फूड है। फोलेट अधिक होने से गर्भावस्था में महिला-गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए आंखों, बालों और त्वचा को लाभ पहुंचाता है। नए सेल्स भी बनते हैं। सांसों की बीमारियों, हार्ट डिजीज में भी इससे बचाव होता और बीपी नियंत्रित रहता है।
इसे नियमित खाने से शरीर में खून बढ़ता और हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें बी कॉम्पलेक्स होता है, जिन्हें तनाव, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन की समस्या है, उनको भी राहत देती है।
प्रयोग विधि : इसकी सब्जी-सनैक्स अधिक पसंद है। सूप में भी उपयोग होता है। कई देशों में कच्चा भी खाते हैं। लेकिन आप न खाएं। संक्रमण हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
11 Jul 2020 07:39 pm