स्वास्थ्य

लो ब्लड प्रेशर होता है बहुत खतरनाक, इस तरह करें कंट्रोल

लो ब्लड प्रेशर होता है बहुत खतरनाक, इस तरह करें कंट्रोल
2 min read
• •
Updated: 15 May 2021, 2:37 PM IST
साइलेंट किलर की तरह काम करता है हाई ब्लड प्रेशर, इस उम्र के बाद जरूर करें जांच
साइलेंट किलर की तरह काम करता है हाई ब्लड प्रेशर, इस उम्र के बाद जरूर करें जांच

ब्लड प्रेशर की समस्या आज के दौर में हर चौथे व्यक्ति को नजर आती है। किसी का ब्लड प्रेशर कम होता है तो किसी का बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर की अपेक्षा लो ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक खतरनाक होती है। क्योंकि कई बार ब्लड प्रेशर लो हो जाने के कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।

वर्तमान दौर में भागदौड़ भरी जिंदगी और अत्यधिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर व्यक्ति के लिए सबसे हानिकारक होता है। क्योंकि यह ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर, हार्ट अटैक जैसी कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन जाता है। ऐसे में जिन्हें लो ब्लड प्रेशर की समस्या है। उन्हें चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए और समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए। इस प्रकार के व्यक्तियों को अकेला भी नहीं रहना चाहिए। क्योंकि अचानक ब्लड प्रेशर लो होने के बाद अगर उनकी समय से सुध नहीं ली गई तो जान भी जा सकती है। आज हम आपको लो ब्लड प्रेशर से उबरने के कुछ घरेलू उपाय भी बताएंगे।

ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव का कारण अत्यधिक तनाव, खानपान में लापरवाही और बदलती लाइफस्टाइल है। इस कारण ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है।

अगर आप भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। तो आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखें। क्योंकि डिहाइड्रेशन के कारण धमनियों में खून का दबाव कम होता है। जिसके कारण ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है। इसलिए रोजाना दो से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए और सामान्य व्यायाम भी करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्तियों को काफी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह एक रामबाण औषधि से कम नहीं है। यह आपके ब्लड प्रेशर को तुरंत नॉर्मल करता है। काफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर में रक्त चाप को कंट्रोल करती है। हालांकि काफी पीते समय उसकी मात्रा का भी ध्यान रखें। क्योंकि ज्यादा काफी का सेवन भी डीहाइड्रेशन की समस्या पैदा करता।

ब्लड प्रेशर के मरीजों को फोलेट का सेवन करना चाहिए। जैसे दाल, ब्रोकली, शतावरी आदि। क्योंकि इनमें फोलेट यानी विटामिन B9 की पर्याप्त मात्रा होती है और इसी की कमी के कारण ही रक्तचाप भी कम होता है।

आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है, तो आपको थोड़ा नमकीन भी खाना चाहिए। क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर वाले को नमक अधिक खाना नुकसान दायक होता है। तो लो ब्लड प्रेशर वाले को ब्लड प्रेशर कम होने पर थोड़ा बहुत नमक खाना चाहिए। जिससे वह कंट्रोल में आ जाता है।आप भोजन में जैतून, पनीर, सूप शामिल कर सकते हैं।यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखेगा। यह उपाय हमने सामान्य जानकारी के आधार पर बताएं हैं। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या या परेशानी हैं, तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन

Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय