
हाल ही रिलीज हुई बॉलीवुड मूवी साहो काफी चर्चित हुई है। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने इसमें कल्कि का किरदार निभाया। 47 की उम्र में भी उनके सिक्स पैक एब्स ने सभी को आकर्षित किया। पिछले कुछ सालों से जिस तरह वे अनुशासित रूप से जिमिंग और अन्य फिजिकल एक्टिविटी कर रही हैं, ऐसे में वे किसी आइकन से कम नहीं लग रही हैं। इन दिनों उनके रुटीन में शानदार जिमिंग रुटीन और नियमित रूप से रनिंग व स्विमिंग शामिल है।
प्रोटीन डाइट पर करती हैं फोकस
सुबह उठते ही वे दूध पीना पसंद करती हैं। उनके नाश्ते में फल, आमलेट/अंडे या टोस्ट लेती हैं। लंच-डिनर में दाल, रोटी व सब्जी, स्नैक्स में मुंगफली, पॉपकॉर्न, चना व सोया चिप्स और प्रोटीन के लिए वे पनीर, साबुत अनाज, दही, बादाम का दूध लेती हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वे ८ बजे तक डिनर कर लें। केवल रविवार के दिन वे चावल खाती हैं। वे अपने बैग में हमेशा कुरमुरा या भुनें हुए मखाने रखती हैं। ये इंस्टेंट एनर्जी देते हैं।
5-4-3-2-1 रूल करती हैं फॉलो
वे अक्सर 5-4-3-2-1 रूल अपनाती हैं। 5 मिनट स्क्वैट्स, 4 मिनट जंपिंग जैक्स, 3 मिनट ग्लूट ब्रिज (पंजों-एड़ी के लिए), एब्स के लिए 2 मिनट डबल कं्रच व 1 मिनट फुल बर्पी (पुशअप्स के साथ) करती हैं। कभी कभार वे हाफ मैराथन का हिस्सा भी बनती हैं। रुटीन में वे स्किपिंग भी करती हैं। रोजाना उनका फोकस कम से 10 हजार कदम चलने या दौडऩे पर होता है।