स्वास्थ्य

शावर से जुड़ी गलतियां जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं

बेहतर सेहत के लिए शावर लेना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप शावर लेते समय इन गलतियों को करते हैं तो बहुत ही जल्द बीमार भी हो सकते हैं। इसलिए कुछ चीज़ों को याद रखें और शावर का मज़ा लें।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2021, 1:21 AM IST
Mistakes related to shower that can be harmful for health
Mistakes related to shower that can be harmful for health

नई दिल्ली। कितनी भी थकान हो लेकिन अगर हम स्नान कर लेते हैं तो हमारा मन हल्का हो जाता है। ऐसा लगता है मानो चिंतामुक्त हो गए हों। जैसे दातों में ब्रश करना जरूरी है, बालों को समय- समय पर धुलना जरूरी है वैसे ही हर दिन स्नान करना भी बेहद जरूरी है। आजकल लोग शावर लेना बहुत पसंद करते हैं। शावर हमारे शरीर में होने वाली गंदगी को खत्म तो करता ही है और साथ में मरी हुई कोशिकाओं को हटा देता है। शरीर से पसीना, धूल, बदबू सबको दूर करता है और साथ ही साथ तरोताज़ा भी फील कराता है। लेकिन शावर से जुड़ी कुछ गलतियां भी होती हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।

शावर से जुड़ी गलतियों जिनके बारे में आपको पता होना चाहिएः

1. शावर लेने के बाद बालों को तौलिये से ना लपेटें

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे शावर लेने के बाद तुरंत तौलिये से बालों को लपेट लेते हैं। ऐसा करना गलत होता है क्योंकि इससे बाल कमजोर हो जाते हैं। या तो बालों को खुला रखें नहीं तो हल्के -हल्के हाथों से तौलिये की सहायता से बालों को पोंछ लें।

2 . रोज़ बालों को ना धुले

शावर लेना तो अच्छी बात है मगर कोशिश करें बालों को हफ्ते में दो बार से अधिक ना धुलें। बालों को अधिक धुलने से वह कमजोर हो जाते हैं और इचिंग भी होने लगती है। शावर लेते टाइम आप बालों को ढक कर रखें।

3 . एक्सरसाइज या जिम से आने के बाद शावर ना लेना

जब हम कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज करते हैं तो हमारे शरीर से पसीना निकलने लगता है। इसलिए आधे घंटे का वेट करें और शावर लें। यह शरीर से बदबू और पसीने से होने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

4 . कॉन्ट्रास्ट शावर लें

कई लोगों का मानना है की कॉन्ट्रास्ट शावर सेहत के लिए ठीक नहीं होता लेकिन ऐसा कुछ भी है। कॉन्ट्रास्ट शावर लेने से आप रिलैक्स हो जाते हो और यह आपकी चिंता कम कर देता है।

5 . शावर कैप को समय- समय पर साफ़ करते रहे

शावर का यूज़ तो आप करते हैं लकिन क्या आपको पता है की इसे एक- दो हफ़्तों में साफ़ भी करते रहना चाहिए। नहीं तो कैप में धीरे- धीरे एल्गी जमा होने लगती है। जिससे आपको फेफड़ों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स