स्वास्थ्य

सावधान विदेश से भारत पहुंचा Monkeypox Virus, जाने आप भी इसके लक्षण और उपाय

Monkeypox Virus : मंकीपॉक्स (MonkeyPox) का प्रकोप विश्वभर में तेजी से बढ़ रहा है। यह वायरस अफ्रीका से निकलकर अब यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है। भारत भी इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट से प्रभावित हो चुका है। हाल ही में, देश में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 3:08 PM IST
Monkeypox
Monkeypox

Monkeypox Virus : मंकीपॉक्स (MonkeyPox) का प्रकोप विश्वभर में तेजी से बढ़ रहा है। यह वायरस अफ्रीका से निकलकर अब यूरोप और अमेरिका तक पहुंच चुका है। भारत भी इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट से प्रभावित हो चुका है। हाल ही में, देश में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एक व्यक्ति में इस वायरस के संक्रमण के लक्षण प्रकट हुए हैं। उल्लेखनीय है कि यह व्यक्ति हाल ही में विदेश से वापस आया था, जिसके चलते उसे तुरंत आइसोलेट कर आवश्यक परीक्षण के लिए भेजा गया है।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स How monkeypox spreads

मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है जो मुख्यतः संक्रमित व्यक्ति या जानवर के साथ सीधा संपर्क करने से फैलता है। यह रोग संक्रमित व्यक्ति के घावों, द्रवों या अन्य संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से भी हो सकता है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की एक बैठक में यह जानकारी सामने आई है कि मंकीपॉक्स का संक्रमण आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह तक बना रहता है। अधिकांश मामलों में, मरीजों को केवल सामान्य देखभाल की आवश्यकता होती है और वे स्वस्थ हो जाते हैं। यह रोग मुख्यतः संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से फैलता है, विशेषकर यौन संबंधों के दौरान या संक्रमित व्यक्ति के घावों के सीधे संपर्क में आने पर।

Monkeypox : विदेश से आए मरीज की कैसी है हालत What is the condition of the patient who came from abroad

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रख लिया है और उसकी हालत स्थिर है। मरीज के नमूनों की जांच राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में की जा रही है। जांच के परिणाम आने के बाद ही मंकीपॉक्स के बारे में पता लग पाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी आवश्यक सावधानियां पर ध्यान दिया जा रहा और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।

मंकीपॉक्स के लक्षण Symptoms of Monkeypox

  • बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों का दर्द
  • पीठ दर्द
  • ठंड लगना
  • थकावट
  • उभरे हुए दर्दनाक दाने

मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके Ways to prevent monkeypox

  • संक्रमित जानवरों से दूरी बनाएं।
  • संक्रमित व्यक्तियों के साथ नजदीकी संपर्क से बचें।
  • अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं।
  • सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 Sep 2024, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chilblains: सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियों में खुजली और जलन क्यों होती है? NHS से जानिए चिलब्लेन्स की वजह

Cervical Dystonia: बिना चाहे भी गर्दन एक तरफ मुड़ने लगती है? जानिए क्या है सर्वाइकल डिस्टोनिया

Thumb Side Wrist Pain: मोबाइल चलाते या बच्चे को गोद में उठाते समय अंगूठे के पास होता है तेज दर्द? जानें क्या है डी क्वेरवेन टेनोसिनोवाइटिस

सीने में दर्द को हमेशा न समझें हार्ट अटैक का संकेत, पसलियों के जोड़ में सूजन भी हो सकती है वजह, जानें क्या है Costochondritis

Meralgia Paresthetica: जांघ के बाहरी हिस्से में बार-बार होती है जलन, झनझनाहट या सुन्नपन? मेयो क्लिनिक से जानें क्या है मेराल्जिया पैरास्थेटिका