स्वास्थ्य

ज्यादा अदरक खाना भी सर्दियों में हो सकता है नुकसानदेह जानें कितना अदरक खाना है सुरक्षित

अदरक की तासीर बहुत गर्म होती है सर्दियों में हम अपने खाने-पीने के चीजों में अदरक का इस्तेमाल करते हैं। खासकर सर्दियों में चाय बनाने के लिए अदरक का खूब इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में कई औषधीय गुण होते हैं। अदरक में विटामिन ए विटामिन डी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा अदरक में मैग्नीशियम आयरन जिंक और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पायी जाती है। इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी है। लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2021, 11:18 PM IST
Feature image

नई दिल्ली : हमारे घर में सर्दी का मौसम आते ही अदरक का इस्तेमाल ज्यादा होता है । रोज ज्यादा मात्रा में चाय में अदरक का इस्तेमाल करते हैं तो ये भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह के बिना अदरक का ज्यादा सेवन न करें। आज आपको हम अदरक के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे ।

अदरक के नुकसान
1. प्रेग्नेंसी में समस्या
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। ऐसे समय में जी मिचलाना, सीने में जलन, चक्कर आना, लो ब्लड प्रेशर और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में अगर आप अदरक का ज्यादा सेवन करते हैं तो इसके गंभीर स्वास्थ्य नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा अदरक के सेवन से ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह के अदरक का ज्यादा सेवन न करें।

2. हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज में हानिकारक अदरक
हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए सर्दियों का समय वैसे भी परेशानी भरा होता है क्योंकि इस मौसम में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसे में सर्दियों में अदरक का सेवन आपकी समस्या और बढ़ा सकता है। इसके अलावा डायबिटीज में अदरक का सेवन करने से आपका खून में शुगर का स्तर कम हो सकता है और इन बीमारियों के दौरान ली जाने वाली दवाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।

3. त्वचा और आंखों में परेशानी
अदरक के अधिक सेवन से आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा स्किन में रैशेज और लाल चकत्ते होने लगते हैं। अदरक के अधिक सेवन से आपको एलर्जी भी हो सकती है। इस तरह की परेशानी होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4. ब्लीडिंग का कारण बन सकता है
दरअसल अदरक के एंटी प्लेटलेट तत्व पाए जाते हैं, जिससे रक्त पतला हो जाता है। इसके अधिक सेवन से आपको ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अदरक की तासीर भी गर्म होती है तो बवासीर की समस्या में अदरक का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

5. पीरियड्स में बढ़ सकती है तकलीफ
अदरक के अधिक सेवन से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग अधिक हो सकती है। पीरियड्स लंबे समय तक भी रह सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि अदरक की तासीर गर्म होती है और इससे खून पतला हो सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान भी अदरक का सेवन बेहद कम मात्रा में कम करना चाहिए।

6. डायरिया की समस्या हो सकती है
बहुत ज्यादा अदरक खाने से आपको डायरिया की परेशानी भी हो सकती है। अगर आप सब्जी दाल चटनी से लेकर अचार तक सभी चीजों में अदरक का सेवन कर रहे हैं तो आपको दस्त या उल्टी भी हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक मात्रा में अदरक का सेवन न करें।

सर्दियों में अदरक की कितनी मात्रा लेनी चाहिए
सर्दियों में हम चाय में अदरक का सेवन काफी मात्रा में करते हैं। साथ ही काढ़ा वाली चाय में काली मिर्च तुलसी और बहुत से लोग तो चाय में काले नमक का इस्तेमाल करते हैं। अगर देखा जाए तो इन सभी चीजों की तासीर गर्म होती है और अगर हम अदरक की ज्यादा मात्रा चाय या सब्जियों में उपयोग करें तो हमारे शरीर को बहुत नुकसान हो सकता है। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या

Globus Sensation: गले में हर समय कुछ फंसा हुआ क्यों लगता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या है ग्लोबस सेंसेशन