
कई बार मच्छरों के काटने से आपके चेहरे और शरीर पर निशान पड़ जाते हैं। यह निशान आपके शरीर की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय पर इनका इलाज किया जाए। अगर आपको भी मच्छरों के काटने से निशान हो गए हैं। तो आज से आप कुछ घरेलू उपाय शुरू करें। निश्चित ही इससे निशान भी दूर हो जाएंगे और आपकी त्वचा भी ठीक हो जाएगी।
गर्मी के मौसम में मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है। ऐसे में कभी भी मच्छर आप को काट सकते हैं। मच्छर के काटने पर कई बार लाल लाल निशान हो जाते हैं और कई बार खुजली भी चलने लगती है। ऐसे में यह निशान जितना खुजली करो उतना बढ़ता जाता है। इसलिए हम आपको इन निशानों को दूर करने के कुछ उपाय बताएंगे।
अगर आपके चेहरे या शरीर पर मच्छर के काटने के निशान हो गए हैं। तो आप नींबू का उपयोग करें। जिसे जहां निशान है वहां पर हल्का सा लगाकर छोड़ दें। इससे मच्छर के काटने का असर भी कम होगा और निशान भी कम हो जाएगा। खुजली चलना भी बंद हो जाएगी।
मच्छर के काटने से आपके चेहरे या शरीर पर निशान हुए हैं। तो आप सेव का सिरका का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो मच्छर के काटे निशानों को ठीक करते हैं। आप करीब 3 चम्मच पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका उन निशानों पर लगाएं। इससे निशान पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
एलोवेरा जेल भी मच्छरों के काटे निशान को दूर करने में बहुत उपयोगी होता है। वैसे तो एलोवेरा जेल शरीर और स्कीन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मच्छर की काटी जगह पर लगाने से आपको जलन भी कम होगी और खुजली की समस्या भी दूर हो जाएगी। इससे मच्छर के काटे निशान भी दूर हट जाएंगे।
मच्छरों के काटने से हुए निशान को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी बहुत मददगार होता है। आप बेकिंग सोडे में थोड़ा पानी मिलाकर उसका घोल बनाएं और उसे निशान वाली जगह पर लगाएं। इससे खुजली भी दूर होगी और शरीर पर हुए निशान भी दूर हो जाएंगे।
यह उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर बताए जा रहे हैं। लेकिन अगर मच्छर के काटने से ज्यादा निशान हो गए हैं, या आपको किसी प्रकार की समस्या है तो तुरंत चिकित्सक को भी दिखाएं या उनकी सलाह लें।