स्वास्थ्य

Mouth ulcers : मुंह के छाले इन घरेलू उपाय से करें चुटकियों में दूर

Mouth ulcers : मुंह में छाले हो जाने के कारण हमारा खाना पीना भी दुश्वार हो जाता है। ऐसे में मुंह में जरा सा कुछ खाने पर चुभन भी होती है। इसलिए आप इस समस्या से कुछ घरेलू उपाय से निजात पा सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 2:28 PM IST
Mouth ulcers
Mouth ulcers

मुंह में छाले हो जाने पर व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आपका खाना पीना भी दुश्वार हो जाता है। जरा सा कुछ खाने पर छाले की जलन आपको परेशान कर देती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है। तो तुरंत यह घरेलू उपाय शुरू करें। इससे चुटकियों में आपको मुंह के छालों से निजात मिलेगी ।

पेट में कब्जियत और गर्मी के कारण मुंह में छाले की समस्या हो जाती है। कई बार छाले इतने अधिक हो जाते हैं कि व्यक्ति को खाना पीना तो दूर की बात बोलने में भी काफी परेशानी होती है। ऐसे में आपको जीभ और मुंह के छालों को दूर करने के लिए यह उपाय करने होंगे।

एलोवेरा का उपयोग करें -

एलोवेरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए आप छाले वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे कुल्ला करने पर भी आपको फायदा मिलता है।

नारियल का तेल -

नारियल का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्वों से भरपूर होता है। छाले होने पर आप छाले वाली जगह पर नारियल का तेल लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इससे छालों में राहत मिलेगी।

नमक का पानी उपयोग करें -

छाले के दर्द से निजात पाने और छालों को कम करने के लिए आप नमक के पानी से गरारे करें। इससे जीभ और मुंह के छाले के दर्द में भी आराम मिलेगा।

शहद-

छालो की समस्या से निजात पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल होता है। आप छाले वाली जगह पर शहद लगाएं या शहद का गुनगुना पानी पीएं ।इससे मुंह और जुबान के छालों में राहत मिलेगी।

मुलेठी -

मुलेठी एक जड़ी की तरह होती है। जिसका सेवन खांसी से निजात पाने में भी किया जाता है। मुलेठी का उपयोग करने से आपको छाले में भी राहत मिलेगी।

अमरूद का सेवन -

अमरूद का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।अमरूद की पत्तियों का उपयोग छालों से राहत पहुंचाता है। अमरूद की कोमल पत्तियां लेकर मुंह में थोड़ी देर तक चबाये, इससे छालों में आराम मिलेगा।

खोपरे का सेवन करें-

मुंह में छाले होने पर आप नारियल यानी खोपरा चबा चबा कर खाएं। इससे छाले में बहुत जल्द आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें