स्वास्थ्य

Natural Sweet Foods: प्राकृतिक मिठास वाली इन चीजों को खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

Natural Sweet Foods: नारियल के पेड़ की छाल से तैयार की जाने वाली कोकोनट शुगर चीनी की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आप मीठा खाने की इच्छा होने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 2 Feb 2022, 10:32 PM IST
Natural Sweet Foods That Doesn't Increase Your Weight In Hindi
Natural Sweet Foods That Doesn't Increase Your Weight In Hindi

बहुत से लोगों को मीठा खाना काफी पसंद होता है। खास तौर पर खाने के बाद उन्हें मीठा खाने की तलब उठती है। लेकिन आजकल फिटनेस के प्रति बढ़ते क्रेज के कारण लोग अपने खान-पान के प्रति बहुत जागरूक हो गए हैं। ऐसे में कई बार वजन बढ़ने के डर से लोग अपनी मनपसंद चीज में भी नहीं खाते हैं। हालांकि, यह बात भी सही है कि अधिक मीठा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। क्योंकि चीनी के अधिक सेवन से मोटापे के साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है और वजन बढ़ने के चक्कर में अपना मन मारकर रह जाते हैं, तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें प्राकृतिक मिठास होती है। इन चीजों को चीनी के बजाय एक स्वस्थ विकल्प के रूप में खाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ नेचुरल स्वीट फूड्स के बारे में...

1. गुड़
चीनी की बजाय अपनी डाइट गुड़ और इससे बनी चीजों को शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही गुड़ में चीनी की तुलना में कैलोरी भी बहुत कम होती है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिल सकती है। ऐसे में जब भी आपका कभी मीठा खाने का मन हो, तो गुड़ की चिक्की, लड्डू, हलवा बनाकर खा सकते हैं तथा चाय में भी चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं गुड़ में मौजूद आयरन पाचन को सही रखने तथा खून की कमी पूरी करने में भी लाभदायक होता है।

2. पीनट बटर
आपने जिम में वर्कआउट करने वाली कई लोगों को पीनट बटर का सेवन करते हुए देखा होगा। प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण पीनट बटर वजन घटाने में सहायक हो सकता है। ऐसे में यदि सीमित मात्रा में पीनट बटर खाया जाए, तो इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए सही भी होते हैं और शरीर को पर्याप्त कैलोरी भी मिल जाती है। आप पीनट बटर का सेवन नाश्ते में ब्राउन ब्रेड या एवोकाडो पर लगाकर कर सकते हैं।

3. सूखे मेवे
सूखे मेवों में आपके शरीर के लिए जरूरी स्वस्थ वसा मौजूद होती है। सही मात्रा में सूखे मेरे आने पर शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और कैलोरी मिल जाती है। साथ ही ड्राई फ्रूट्स फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत होते हैं, जो आपकी सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

4. कोकोनट शुगर
नारियल के पेड़ की छाल से तैयार की जाने वाली कोकोनट शुगर चीनी की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण आप मीठा खाने की इच्छा होने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
2 Feb 2022, 10:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स