स्वास्थ्य

Natural Treatment for Piles : पाइल्स के दर्द को कम करने का देसी नुस्खा, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए

Natural Treatment for Piles : अगर पाइल्स या बवासीर के दर्द से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। जानिए 5 आसान घरेलू उपाय जैसे वार्म बाथ, नारियल तेल, ऐलोवेरा जेल, आइस पैक और जैतून का तेल जो सूजन और दर्द से तुरंत राहत दिलाते हैं।

2 min read
Oct 13, 2025
Natural Treatment for Piles (photo- gemini ai)

Natural Treatment for Piles : पाइल्स यानी बवासीर एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या है, जिसमें मलद्वार (anus) की नसें सूज जाती हैं। इस सूजन के कारण दर्द, खुजली और जलन जैसी परेशानियां होती हैं। कुछ लोगों में इसके लक्षण बहुत गंभीर होते हैं, जबकि कई लोग शुरुआती अवस्था में इसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है। बवासीर में मलद्वार के आसपास मस्से जैसे गांठ बन जाते हैं, जो बैठने, चलने या शौच के दौरान दर्द का कारण बनते हैं।

इस समस्या के मुख्य कारणों में कब्ज, क्रोनिक डायरिया, अत्यधिक वजन उठाना, लंबे समय तक बैठकर काम करना और फाइबर की कमी वाला आहार शामिल है। लगातार मल त्याग के समय जोर लगाने से भी मलद्वार की नसों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे पाइल्स की शुरुआत होती है। अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह समस्या क्रोनिक हो सकती है। हालांकि इलाज के साथ कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी हैं जो पाइल्स के दर्द और सूजन से काफी हद तक राहत दे सकते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज से जानते हैं ऐसे पांच असरदार घरेलू नुस्खे

ये भी पढ़ें

पाइल्स की समस्या से ऐसे बचें, जानें ये काम की बातें

वार्म बाथ (गुनगुने पानी से स्नान)

Medical News Today के मुताबिक, गुनगुने पानी से स्नान करने से पाइल्स के दर्द में तुरंत राहत मिलती है। इसके लिए एक टब में हल्का गर्म पानी भरें और उसमें कुछ देर बैठें। यह प्रक्रिया सूजन को कम करती है और खुजली या जलन से राहत देती है। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से आराम महसूस होगा।

नारियल का तेल

नारियल तेल प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र की तरह काम करता है। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से सूजन और दर्द कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण नसों को शांत करते हैं और मस्से फटने से होने वाले दर्द को रोकते हैं।

ऐलोवेरा जेल

BioMedical Research International के अनुसार, ऐलोवेरा में सूजन कम करने वाले (anti-inflammatory) गुण होते हैं। यह पाइल्स की जगह को मुलायम रखता है और जलन, खुजली व सूजन से राहत दिलाता है। शुद्ध ऐलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित स्थान पर लगाना फायदेमंद होता है।

आइस पैक

तेज दर्द या सूजन होने पर आइस पैक से सिकाई करने से तुरंत आराम मिलता है। बर्फ को किसी पतले तौलिए में लपेटकर 10-15 मिनट तक प्रभावित जगह पर रखें। इससे सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलेगी। ध्यान रहे, बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं।

जैतून का तेल

जैतून का तेल भी पाइल्स में कारगर है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व सूजन को कम करते हैं और मस्सों के आकार को घटाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में जैतून तेल लगाना दर्द और खुजली से राहत देता है।

ये भी पढ़ें

पाइल्स के शुरूआती लक्षण दिखते हैं ऐसे, आपको भी है दिखे तो हो जाए सावधान

Published on:
13 Oct 2025 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर