
महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्यव नवेली नंदा भी अब एन्ट्रप्रिन्योर बन गई हैं। स्नातक डिग्री मिलने के एक सप्ताह बाद ही उन्होंने खास महिलाओं के लिए एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म 'हैल्थकेयर पोर्टल' शुरू किया है जिसके तहत वे महिलाओं के लिए 'स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान करने के लिए 'आरा हैल्थ' नामक एक ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा मंच शुरू किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर आरा हेल्थ पर लिखा है कि यह महिलाओं के लिए एक मंच है जो एक गोपनीय, सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से सशक्त, शिक्षित और निदान करना है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कहा कि उनका उद्देश्य अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करना है। नव्या ने यह पोर्टल अपनी कॉलेज फे्रंड अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी और प्रज्ञा साबू के साथ मिलकर शुरू किया है। नव्या जब कुछ समय पहले रैम्पवॉक करती नजर आई तो लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वे भी मामा अभिषेक बच्चन की तरह फिल्मों में कॅरियर बनाएंगी लेकिन आरा पोर्टल के साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि ग्लैमर की चकाचौंध की बजाय वे पापा निखिल नंदा के नक्शे कदम पर चलकर एक सफल बिजनलेस वुमन बनना चाहती हैं।