स्वास्थ्य

Neeraj Chopra Diet: ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान क्या था?

Neeraj Chopra Diet: क्या खाकर नीरज ने जीता गोल्ड मेडल: सुनहरे अक्षरों में इतिहास रचने वाले नीरज का पसंदीदा फ़ूड है ब्रेड ऑमलेट और जानते हैं उन्होंने गोलगप्पे को लेकर क्या कहा।

2 min read
Neeraj Chopra Diet

नई दिल्ली। Neeraj Chopra Diet : 13 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को ओलंपिक खेलो के किसी इवेंट में गोल्ड मेडल मिला है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने बहुत बड़ी जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है जो पूरे देश के लिए बहुत खुशी की बात है। 121 साल बाद उन्होंने भारत को एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल दिलवाया है। इस मेडल के जीतने की खुशी के साथ लोगों के मन में एक और सवाल उठ रहा है आखिर उनके खाने का राज क्या था? तो आइए हम आपको बताते हैं।

इसका जवाब ये है की उन्होंने अपनी डाइट में ब्रेड ऑमलेट खाया था। जो कि उनको बहुत पसंद है। हाल ही में उन्होंने अपनी डाइट में सॉलमन फिश को भी शामिल किया है।

आइए हम जानते हैं उनके कुछ पसंदीदा फूड्स के बारे में

सॉलमन फिश जो किसी भी खिलाड़ी के लिए क्यों होती है खास

माना जाता है कि सॉलमन फिश में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन, आयरन, फाइबर और ओमेगा3 फैटी एसिड होता है। ये हमारे बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद तो होता ही है साथ ही साथ ये हमारे शरीर में मांसपेशियों की रिकवरी में भी सहायक होता है। इस फिश में एंटी इंफ्लेमेंटरी जैसे गुण होते हैं।

ये हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बहुत मजबूत कर देती है। इस फिश में प्रचुर मात्रा में विटामिन्स भी पाएं जाते हैं। विटामिन बी 3, बी1 से भरपूर होती है। इसमें न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी हुई बीमारियों को बचाने में सहायक होते हैं।

वहीं, गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की माँ ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "मैं टोक्यो से नीरज के लौटने का इंतजार कर रही हूं। चूरमा नीरज का पसंदीदा व्यंजन है और इसे बनाकर खिलाऊंगी।"

Updated on:
08 Aug 2021 03:38 pm
Published on:
07 Aug 2021 08:43 pm
Also Read
View All