स्वास्थ्य

Kidney: किडनी से जुड़ी इन समस्यायों को कभी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानिए

Kidney: अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीजज में हाल ही में आए हुए शोध के अनुसार पता चला है कि जो व्यक्ति लंबे समय तक किडनी से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं तो उन्हें कैंसर का खतरा बढ़ने के संभावना दो गुना ज्यादा रहती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2022, 1:21 PM IST
 किडनी से जुड़ी इन समस्यायों को कभी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानिए
never ignore problem related to kidneys may increase risk of cancer

Kidney Health: किडनी शरीर का बेहद अहम हिस्सा होती है, इसके ऊपर यदि कोई भी समस्याएं होती हैं तो पूरे बॉडी के ऊपर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को न केवल कैंसर की बीमारी का खतरा होता है, बल्कि ये कैंसर से मौत होने कि संभावना को भी बढ़ाता है। टोरंटों यूनिवर्सिटी के अभिजात किचलू हाल ही में आए इस रिपोर्ट के लेखक है। उनका मानना है कि जो व्यक्ति किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें कैंसर का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ये समस्या इसलिए ज्यादा बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि किडनी के बिना बॉडी का कोई भी फंक्शन काम करने में सक्षम नहीं होता है। किडनी का मुख्य काम होता है कि बॉडी में तरल पर्दाथों को यूरिन के जरिए बाहर निकालने का, वहीं यदि ये बाहर नहीं निकलते हैं तो धीरे-धीरे कैंसर की समस्या बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

किचलू ने आगे बताया है कि किडनी में ज्यादा दिन प्रॉब्लम बने रहने से उन व्यक्तियों को पेट का कैंसर, मल्टीपल माइलोमा, या यूरोलॉजिक कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। उनका मानना है कि किडनी से ग्रसित लोगों को कैंसर की जाँच समय-समय पर जरूर करवाते रहना चाहिए। वहीं इस रिसर्च के दौरान ही लगभग 58, 82, 388 व्यक्तियों का विश्लेषण भी किया गया है, इन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं थी और इनकी डायलिसीस पर थे और कुछ लोगों की किडनी खराब भी थी।

यह भी पढ़ें: इन चीजों का जरूर करें सेवन किडनी रहेगी स्वस्थ और पथरी की समस्या भी रहेगी दूर

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 May 2022, 1:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें