स्वास्थ्य

अगले 20 साल में कौन सी बीमारी होगी? नया AI Tool करेगा 1200 से अधिक बीमारियों की सटीक भविष्यवाणी

New AI Tool Forecasts Future Health Risks: ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने Delphi-2M नाम का नया AI टूल बनाया है, जो आपकी उम्र, लाइफस्टाइल और मेडिकल हिस्ट्री देखकर अगले 20 साल में होने वाली 1258 से ज्यादा बीमारियों का सटीक अनुमान लगा सकता है।
2 min read
Sep 18, 2025
New AI Tool Forecasts Future Health Risks
New AI Tool Forecasts Future Health Risks (photo- freepik)

New AI Tool Forecasts Future Health Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल फील्ड भी इससे अछूता नहीं है। अब इलाज, टेस्ट और डायग्नोसिस में भी AI का रोल अहम होता जा रहा है। इसी बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा अनोखा AI टूल बनाया है, जो किसी इंसान की उम्र, मेडिकल हिस्ट्री, लाइफस्टाइल और आदतों के आधार पर यह बता सकता है कि आने वाले 20 साल में उसे कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

इस नए AI मॉडल का नाम है Delphi-2M। खास बात यह है कि यह सिर्फ एक बीमारी का अनुमान नहीं लगाता, बल्कि एक बार में 1258 बीमारियों का रिस्क बता सकता है। अभी तक डॉक्टरों को हर बीमारी के लिए अलग-अलग टेस्ट कराने पड़ते थे, लेकिन Delphi-2M से एक ही रिपोर्ट में सब कुछ मिल सकता है।

AI कर रहा है 1258 बीमारियों की सटीक भविष्यवाणी

Delphi-2M दरअसल एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर आधारित है, जो उसी तकनीक पर काम करता है जिस पर ChatGPT बना है। यह जनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर (GPT) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसे ब्रिटेन के 4 लाख लोगों के मेडिकल डाटा पर ट्रेन किया गया है। इसमें व्यक्ति की उम्र, जेंडर, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), धूम्रपान या शराब पीने की आदतों जैसी जानकारी को शामिल करके भविष्य का हेल्थ ट्रैक तैयार किया जाता है।

इन बीमारियों के बारे में लगाएगा पता

यह टूल कैंसर, दिल की बीमारी, स्किन डिजीज, इम्यून सिस्टम की दिक्कतें और कई अन्य क्रॉनिक बीमारियों का पहले से ही अनुमान लगा सकता है। इतना ही नहीं, यह सिर्फ यह नहीं बताता कि बीमारी होगी या नहीं, बल्कि यह भी बताता है कि कब हो सकती है और कितना खतरा है। इससे डॉक्टर समय रहते मरीज को लाइफस्टाइल सुधारने और प्रिवेंटिव इलाज शुरू करने की सलाह दे सकते हैं।

AI हेल्थ टूल्स से कहीं ज्यादा सटीक

रिसर्च में पाया गया है कि Delphi-2M की भविष्यवाणियां पहले से मौजूद AI हेल्थ टूल्स से कहीं ज्यादा सटीक हैं। जहां दूसरे मॉडल्स केवल एक बीमारी का अनुमान लगाते हैं, वहीं यह कई बीमारियों का एक साथ सही अनुमान देता है। यहां तक कि यह उन मशीन लर्निंग मॉडल्स से भी बेहतर साबित हुआ है जो सिर्फ बॉयोमार्कर्स की जांच के आधार पर बीमारियों का पता लगाते हैं।

AI टूल सिर्फ UK के डाटा पर आधारित

हालांकि अभी यह AI टूल सिर्फ UK के डाटा पर आधारित है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि जैसे-जैसे और देशों से हेल्थ डाटा मिलेगा, इसे और बेहतर बनाया जा सकेगा। भविष्य में यह तकनीक पूरी दुनिया में मेडिकल साइंस और डायग्नोसिस के तरीके को बदल सकती है।

Updated on:
18 Sept 2025 02:39 pm
Published on:
18 Sept 2025 02:39 pm
Also Read
View All
Esophageal Cancer: बिना वजह वजन कम होना और सीने में जलन हो सकता है एसोफेगल कैंसर का संकेत, मेयो क्लिनिक से जानें लक्षण और कारण

Hemochromatosis: थकान, जोड़ों में दर्द और त्वचा का रंग बदलना कहीं शरीर में Iron Overload का संकेत तो नहीं? जानें हीमोक्रोमैटोसिस के लक्षण और कारण

Alwar News: सामान्य चिकित्सालय में 40 बेड का न्यू मेडिकल वार्ड तैयार, स्टाफ नहीं… मरीजों की देखभाल कैसे होगी?

डॉक्टर के पास जाने से लगता है डर? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या होता है Latrophobia और कैसे करें कम

बाल झड़ने के पीछे Hair Follicle की भूमिका, हेल्थलाइन और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें क्या होता है और इसे मजबूत बनाने के लिए क्या करें