स्वास्थ्य

New Year Health: इस नए साल अपनाएं ये 5 आदतें और अपने शरीर को रखें पूरे साल बिमारियों से दूर

New Year Health: स्वस्थ जीवन का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है, यह बात शायद आप सबको पता होगी। अब जाहिर सी बात है कि स्वस्थ रहने के लिए फिर क्या करें? आइए जानते हैं कि कौन सी वे 5 आदतें हैं, जिन्हें अपनाकर आप 2026 की शुरुआत में ही नहीं, अपितु पूरे साल स्वस्थ रह सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 31 Dec 2025, 10:14 AM IST
Healthy habits,New Year Health, Daily health routine,Balanced diet tips
New Year Health (image- gemini AI)

New Year Health: हर बार नया साल शुरू होता है और खत्म हो जाता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि साल की शुरुआत में जो हम अपने स्वास्थ्य को लेकर वादा करते हैं कि इस साल स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतें अपनाएंगे और उनका पालन भी करेंगे, उनका क्या होता है? जैसे-जैसे हमारा नया साल आगे बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे हमारा स्वस्थ रहने का वह वचन भी पीछे छूटता जाता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। यह बात तो आपको अच्छे से पता है, फिर भी अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नहीं हैं तो आप बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी 5 आदतें हैं जिन्हें अपनाकर आप पूरे साल स्वस्थ रह सकते हैं और सभी बीमारियों से बच सकते हैं। बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, उसकी शुरुआत हमारी असंतुलित दिनचर्या और हमारी अस्वस्थ आदतों से ही होती है।

5 आदतें जिन्हें अपनाकर आप रहेंगे सालभर स्वस्थ(Stay Fit All Year)

आप सबको पता है कि किसी भी बीमारी का सबसे बड़ा इलाज उसका बचाव ही होता है। विज्ञान और मेडिकल साइंस ने भी यह बात कही है कि 'Prevention Is Better Than Cure', लेकिन क्या हम सब वाकई इस बात को मानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ कुछ आदतें ही हमें बीमारियों से बचा सकती हैं? बीमारियों से दूर स्वस्थ जीवन जीने के लिए 5 आदतें निम्न हैं:

1.रोजाना 45 मिनट व्यायाम- इस नए साल में स्वस्थ रहने के आपके संकल्प में सबसे जरुरी आदत है नियमित रूप से व्यायाम। एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि आपको स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 45 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। इसमें आप अपनी पसंद की कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह नियमित व्यायाम आपका वजन नियंत्रित रखने के साथ-साथ आपके हार्ट को भी तंदुरुस्त रखता है।

2. 30 मिनट ब्रिस्क वॉक- कुछ लोगों को कठिन व्यायाम करने में परेशानी आती है, तो यह उनके लिए सबसे सस्ता और सरल उपाय है। यदि आपको कसरत करने में दिक्कत होती है, तो आप रोजाना 30 मिनट तक ब्रिस्क वॉक (तेज कदमों से चलना) अपना सकते हैं। इससे आप अपने शरीर से बीमारियों को कोसों दूर पाएंगे। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको सालभर स्वस्थ रहने से कोई नहीं रोक सकता।

3. काम खत्म होते ही घर पहुंचें- काम खत्म होते ही घर पहुंचना, अब आप यह सोच रहे होंगे कि काम के बाद जल्दी घर जाने का हमारी हेल्थ से क्या संबंध है? जी हां, विज्ञान भी इस बात को मानता है कि यदि आप अपना काम खत्म होते ही समय पर घर पहुंच जाते हैं, तो आप मानसिक तनाव को कम करके बीमारियों को खुद से दूर कर रहे होते हैं। जब आप समय पर घर पहुंचेंगे और काम का तनाव नहीं रहेगा, तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और बीमारियां स्वत ही आपसे दूर रहेंगी।

4. समय पर और संतुलित भोजन- अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है, तो सबसे पहले आपको अपने आहार का ध्यान रखना होगा। आपको केवल संतुलित ही नहीं, अपितु समय पर भी भोजन करना होगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर समय पर करें और ऐसा भोजन लें जिसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपस्थित हों।

5. अच्छी नींद- इस नए साल में यदि आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले यह पता होना चाहिए कि हमारे शरीर के लिए कितने घंटे की नींद आवश्यक है। विज्ञान का मानना है कि हमारे शरीर के ऊतकों (tissues) की मरम्मत के लिए 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक होती है। शरीर में नींद की कमी होने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और बीमारियां बढ़ती हैं। इसलिए इस न्यू ईयर यह प्रण लें कि आप नियमित समय पर सोने और उठने की आदत डालेंगे।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
31 Dec 2025, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट