स्वास्थ्य

Rambutan: रामबुतान फल के पोषक तत्व और इसे खाने के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

Rambutan: खूबसूरत और निखरी त्वचा किसकी चाह नहीं होती। ऐसे में निखरी त्वचा के लिए भी रामबुतान फल खाना अच्छा रहता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी स्किन की गंदगी बाहर निकालकर सुंदरता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2022, 12:07 AM IST
Nutritional Facts And Wonderful Health Benefits Of Rambutan In Hindi
Nutritional Facts And Wonderful Health Benefits Of Rambutan In Hindi

फलों का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना गया है। क्योंकि फलों में कई प्रकार के पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही आपमें रोगों से लड़ने की क्षमता भी विकसित करते हैं। आज हम आपको इस ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में बड़ा ही विचित्र लगता है, लेकिन इसके सेवन से आपकी सेहत को कई फायदे पहुँचते हैं। उस फल का नाम है रामबुतान। रामबुतान में औषधीय गुण मौजूद होने के कारण कई बीमारियों के इलाज में भी इसके फायदे देखे जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर रामबुतान फल के फायदों के बारे में

रामबुतान फल के पोषक तत्त्व

रामबुतान फल के पोषक तत्वों में कैल्शियम, विटामिन-A, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, ऊर्जा, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 आदि शामिल होते हैं।

रामबुतान के स्वास्थ्य लाभ

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक
रामबुतान फल में पाये जाने वाले आयरन, विटामिन-C तथा कॉपर जैसे पोषक तत्वों के कारण इसका सेवन आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है। साथ ही इस फल को खाने से वायरल इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है।

2. त्वचा को खूबसूरत बनाये
खूबसूरत और निखरी त्वचा किसकी चाह नहीं होती। ऐसे में निखरी त्वचा के लिए भी रामबुतान फल खाना अच्छा रहता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी स्किन की गंदगी बाहर निकालकर सुंदरता बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। इसके अलावा, रामबुतान फल को अपनी डाइट में शामिल करके मुहांसों और सनबर्न की समस्या में भी आराम मिल सकता है।

3. पेट को स्वस्थ रखने में
अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ रामबुतान फल के फायदों में पेट को सही रखना भी शामिल है। फाइबर युक्त रामबुतान आपके पाचन को दुरुस्त करने में उपयोगी हो सकता है। यही नहीं फाइबर की मौजूदगी के कारण रामबुतान फल का सेवन कब्ज़ की समस्या को दूर करने में भी सहायक हो सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
20 Feb 2022, 12:07 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सरकारी ब्लड बैंक में ब्लड की कमी, खतरे में एनीमिया, थैलेसीमिया पीडि़तों की जान

Cholinergic Urticaria: पसीना आने पर शरीर पर छोटे-छोटे खुजली वाले दाने क्यों निकलते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें बचाव के उपाय

Diwali Pollution Health: दिवाली पर प्रदूषण से कैसे बचें? ALA से जानें उपाय और किन लक्षणों में डॉक्टर के पास जाएं

Dust Allergy Diwali: दिवाली की सफाई में धूल और एलर्जी से कैसे बचें? ACAAI से जानें जरूरी सावधानियां और डॉक्टर के पास जाने के संकेत

Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स