स्वास्थ्य

बालों को डैमेज होने से बचाएगा ऑलिव ऑयल, करेगा काला और घना

बालों को डैमेज होने से बचाएगा ऑलिव ऑयल, करेगा काला और घना
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 5:13 PM IST
बालों को डैमेज होने से बचाएगा ऑलिव ऑयल, करेगा काला और घना
बालों को डैमेज होने से बचाएगा ऑलिव ऑयल, करेगा काला और घना

ऑलिव ऑयल आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है। इसी के साथ बालों को काला और घना बनाने में भी मददगार होता है। इसलिए आप नारियल, सरसों या अन्य तेल की अपेक्षा ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की चम्पी करने से या मसाज करने से भी आपको काफी राहत मिलेगी। हम इसकी कई विधियां बताने जा रहे हैं।

ऑलिव ऑयल में कई प्राकृतिक गुण होते हैं। जो बालों को झड़ने, टूटने और डैमेज होने से बचाता है। क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज रहती है और यह नेचुरल मॉइश्चराइजर ब्लॉकिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर रहता है। इसलिए यह बालों को दो मुहा होने से भी रोकता है और रूखे बालों को बेजान होने से बचाता है ।इस कारण ऑलिव ऑयल आपके बालों को मजबूत और घने बनाता है।

ऑलिव ऑयल के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करते रहें। क्योंकि बेकिंग सोडा एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल से भरपूर होता है। इसलिए यह आपके सिर में डैंड्रफ और खुजली नहीं होने देगा। इस प्रकार करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद शैंपू कर लें और बालों पर कंडीशनर लगाएं।

बालों का रूखापन दूर कर झड़ने से बचाने के लिए आपको दो चम्मच मयोनी में आधा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने बालों पर लगाना है। आपके बालों में डैंड्रफ है। तो इसके लिए आप एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू करें। इस हेयर मास्क को सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं।

आप के बाल ड्राई हैं। तो आप जैतून के तेल के साथ अंडा मिलाकर भी हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे के पीले भाग का उपयोग करना होगा। आपके बाल आयली है तो आपको अंडे के सफेद भाग का उपयोग करना चाहिए। यदि बाल सामान्य है तो आपको पूरे अंडे का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे में दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और तैयार मास्क को 30 से 40 मिनट तक सिर में लगाएं। इसके बाद शैंपू कर लें। हालांकि अंडे की स्मेल आसानी से नहीं जाती। इसलिए गीले बालों में सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं और करीब आधे घंटे बाद शैंपू कर लें। इससे बदबू गायब हो जाएगी।

सामान्य बालों के लिए हेयर मास्क बहुत उपयोगी होता है। इसके लिए आप आधा चम्मच ऑलिव ऑयल और दो चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल लें। दोनों तेलों को आपस में मिलाएं और फिर से 5 से 10 मिनट के लिए अपने सिर की चंपी करें। फिर बाल बांध लें और करीब आधे से 1 घंटे तक हेयर मास्क को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद सामान्य गुनगुने पानी से शैंपू करें। ऐसा करने से आपके बाल शाइनी और मजबूत हो जाएंगे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
22 Apr 2021, 5:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Diabetes Diwali Tips: दिवाली पर कितनी मिठाई खाएं, डायबेटोलॉजिस्ट से जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी विकल्प और शुगर कंट्रोल टिप्स

आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक