स्वास्थ्य

संतरे की खीर स्वाद और इम्यूनिटी से रहेगी भरपूर, ऐसे करें तैयार

संतरे की खीर स्वाद और इम्यूनिटी से रहेगी भरपूर, ऐसे करें तैयार
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 9:15 PM IST
संतरे की खीर स्वाद और इम्यूनिटी से रहेगी भरपूर, ऐसे करें तैयार
संतरे की खीर स्वाद और इम्यूनिटी से रहेगी भरपूर, ऐसे करें तैयार

वैसे तो आपने दूध और चावल से बनी खीर बहुत खाई होगी। लेकिन क्या आपने संतरे की खीर खाई है। अगर नहीं तो आज ही आप बनाइए। क्योंकि यह खीर स्वाद के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी मददगार साबित होगी। आज हम आपको संतरे की खीर बनाने का तरीका भी बताएंगे।

दरअसल, संतरे का नाम आते ही सबसे पहले विटामिन सी का ध्यान आता है। क्योंकि संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। क्योंकि इस समय संतरा ऐसा फल है। जिसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। हर कोई विटामिन सी के स्रोत का सेवन कर रहा है। ऐसे में अगर आप घर में संतरे की खीर बनाकर खाएंगे। तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगी।

संतरे की खीर बनाने के लिए आप दो संतरे, डेढ़ लीटर दूध, एक चम्मच इलायची पाउडर, स्वाद अनुसार शक्कर, 8 से 10 पिस्ता और बादाम लें। अब आप सबसे पहले दूध को एक बर्तन में लेकर उबलने के लिए रख दें और इसे तब तक उबालें। जब तक कि यह आधा ना रह जाए। अब इसके बाद इसमें शक्कर भी मिला दें और जब यह अच्छे से मिल जाए। तब इसे गैस पर से उतार लें और ठंडा होने दें। जब यह नॉर्मल हो जाए तब इसमें आप संतरे को छील कर उसके बीज निकाल कर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इस दूध में डाल दें।इसी के साथ इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं। यह खीर बहुत टेस्टी लगेगी और यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार रहेगी। आप चाहे तो संतरे को मिक्सर में ग्राइंड कर करके भी डाल सकते हैं। इससे यह पूरी तरह दूध में घुल जाएगा। इस खीर को आप परिवार सहित खा सकते हैं। यह आपको बहुत फायदा करेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: