आंवला हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है और आंवले का तेल खास तौर पर बालों की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवले के तेल से शरीर की कई और भी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। जी हां आंवले के तेल के अंदर फाइबर कैल्शियम आयरन मैग्नीशियम ऊर्जा पोटेशियम विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसके उपयोग से शरीर को तंदुरुस्त बनाया जा सकता है।

नई दिल्ली : आंवले का प्रयोग हम लोग चटनी और आचार के लिए ज्यादा करते हैं लेकिन अब सवाल यह है कि आंवले का प्रयोग और दूसरे किन समस्याओं से राहत दिला सकता है आज का हमारा लेख भी इसी सवाल पर है। आज हम आपको बताएंगे कि आंवले के तेल से सेहत को और क्या क्या फायदे होते हैं। साथ ही इस्तेमाल करने का तरीका और नुकसान के बारे में भी जानेंगे।
आंवले का तेल से होने वाले फ़ायदे
1 - आंखों के लिए उपयोगी
बता दें कि आंवले का तेल आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। वहीं इसके इस्तेमाल से मोतियाबिंद की समस्या से भी राहत मिल सकती है। इस पर एक रिसर्च भी सामने आई है जिससे यह साबित होता है कि आंवले की अर्क के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो मोतियाबिंद से बचाव में उपयोगी हो सकते हैं।
2 - बढ़ती उम्र को रोके
बढ़ती उम्र को रोकने में भी आंवले का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि यदि व्यक्ति आंवले के तेल से अपने चेहरे की मसाज करता है तो इससे ना केवल लटकी हुई त्वचा में कसाव आ सकता है बल्कि बढ़ती उम्र को भी रोका जा सकता है।
3 - जोड़ों की समस्या से राहत
जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी आंवले का तेल आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि आंवले के तेल के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो गठिया के कारण होने वाली सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके अलावा आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी भी मौजूद होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। ऐसे में आंवले के तेल से जोड़ों की समस्या से राहत मिल सकती है।
4 - रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए
आंवले का तेल इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में आपके काम आ सकता है। बता दें कि आंवले के तेल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें इम्यूनोमोड्यूलेटरी प्रभाव भी मौजूद होता है, जिससे इम्यून सिस्टम को मोड्यूल किया जा सकता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए आंवला का तेल बेहद उपयोगी है।
5 - सूजन को कम करने में आंवले का तेल है उपयोगी
बता दें कि आंवले के तेल के अंदर एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की किसी भी सूजन को कम करने में आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर आंवले के तेल का प्रयोग करें। ऐसा करने से न केवल सूजन की समस्या से राहत मिलेगी बल्कि सूजन के कारण होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।
वले के तेल के उपयोग से सेहत की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले व्यक्ति को एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।