स्वास्थ्य

जोड़ों में दर्द है तो अभी से यह शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, सर्दियों में नहीं होगा दर्द

Pain in the joints : जोड़ों का दर्द आजकल एक बड़ी समस्या बन चूका है। हर उम्र के व्यक्ति को जोड़ों का दर्द हो रहा है। इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हड्डियों की कमजोरी, गठिया आदि ।

2 min read
Aug 16, 2023

Pain in the joints : जोड़ों का दर्द (joint pain) आजकल एक बड़ी समस्या बन चूका है। हर उम्र के व्यक्ति को जोड़ों का दर्द (joint pain ) हो रहा है। इस दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हड्डियों की कमजोरी, गठिया आदि । हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको ये बीमारियां तो नहीं होती लेकिन दर्द काफी ज्यादा होता है। ऐसा गलत तरह से बैठने, खींचाव के कारण हो सकता है। अगर इस दर्द ने आपको परेशान कर दिया है तो आप कुछ घरेलू तरीको को अपनाकर इससे निपट सकते हैं।

यह भी पढ़े-बच्चों में दांतों की कैविटी का सबसे अच्छा इलाज करने के घरेलू उपाय

- रोजाना एक चम्मच दानामेथी अभी से खाना शुरू कर दें।
- दानामेथी खाली पेट सुबह गुनगुने पानी से लें।
- एक मुट्ठी सहजन की पत्तियों को उबालकर आधा रहने पर उसका काढ़ा पीएं।
- अश्वगंधा, नागर मोथा और
- सोंठ का चूर्ण बनाकर एक चम्मच रोज लें।
- चतुर्बीज भी पंसारी की दुकान से लेकर एक-एक चम्मच सुबह-शाम लें।

1) Use Epsom Salt एप्सम सॉल्ट का करें यूज

हल्के गर्म पानी में आधा कप के करीब एप्सम सॉल्ट डालें और फिर इस पानी में 15 मिनट तक अपने पैर भिगोएं। एप्सम नमक में मैग्नीशियम सल्फेट स्किन के माध्यम से अवशोषित होता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े-इन 3 चीजों को टमाटर मिलाकर चेहरे पर लगाने से चमक उठेगी स्किन

2) fenugreek seeds will come in handy मेथी दाना आएगा काम

ये एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। इसे अपनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए भिगो दें। फिर सुबह पानी को छान कर पीएं। एक ब्लेंडर में बीजों को ब्लेंड करें और पेस्ट को प्रभावित घुटने पर लगाएं। मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो दर्द के इलाज में अद्भुत काम करते हैं।


3) sit in the sun धूप में बैठें

ये सबसे आसान और बिना खर्च वाला उपचार है। 15 मिनट की साधारण धूप में टहलना या बस सुबह सूरज की किरणों में शरीर सेकने पर विटामिन डी की जरूरी मात्रा मिलती है।

यह भी पढ़े-Risk of heart attack : कमर की बढ़ती चर्बी से बढ़ सकती है हार्ट अटैक की आशंका

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
16 Aug 2023 11:52 am
Also Read
View All