स्वास्थ्य

Pancreatic Cancer: बिना लक्षण ही जान लेती है यह खतरनाक बीमारी! 5 साल के भीतर मौत हो जाती है, जानें इसके कारण और बचने के तरीके

Pancreatic Cancer: चीन के वैज्ञानिकों ने बिना किसी लक्षण वाले मरीज में भी पैंक्रियाज कैंसर की जांच के लिए AI की मदद से एक मॉडल बनाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि पैंक्रियाज कैंसर होने वाले 90% मरीज 5 साल से ज्यादा जीवित नहीं रह पाते हैं? आइए जानते हैं कि यह कैंसर इतना खतरनाक क्यों है, इसके कारण और बचाव के उपाय क्या-क्या हैं।
2 min read
Jan 03, 2026
Pancreatic cancer
Pancreatic cancer ( image- geminiAI)

Pancreatic Cancer: अभी हाल ही में चीन ने डिजिटल क्रांति के इस युग में नई जीत हासिल की है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा AI मॉडल बनाया है जो बिना लक्षण वाले सबसे खतरनाक पैंक्रियाज कैंसर को भी पहचान लेगा। लेकिन क्या आपको पता है कि यह कैंसर इतना खतरनाक क्यों है? पैंक्रियाज कैंसर के 90% मरीज 5 साल तक ही जीवित रह पाते हैं। अब सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एप्पल जैसे इतने बड़े ब्रांड के CEO की भी इसी कैंसर से मौत हुई थी। अब बात आती है कि यह कैंसर इतना खतरनाक क्यों होता है? आइए जानते हैं कि यह पैंक्रियाज कैंसर, जिसे अग्नाशय का कैंसर भी कहा जाता है, इतना खतरनाक क्यों है, इसके कारण और लक्षण क्या-क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

पैंक्रियाज कैंसर ज्यादा खतरनाक क्यों है?(Pancreatic Cancer Danger)

पैंक्रियाज कैंसर हमारे शरीर के काफी अंदर होता है, इसलिए शुरुआत में इसकी गांठ का एहसास भी नहीं होता है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक स्टीव जॉब्स ही जब इस बीमारी से नहीं जीत सके, तो इसके जोखिम का अंदाजा आप यहीं से लगा सकते हैं। इस खतरनाक कैंसर की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर इसका पता एडवांस स्टेज में चलता है, तो मरीज के सिर्फ 10% चांस होते हैं कि वह 5 साल से ज्यादा जी सके। अक्सर इसे बिना लक्षणों वाले कैंसर के नाम से जाना जाता है। लेकिन बड़ी खुशखबरी है कि चीन ने इस जानलेवा कैंसर की पहचान के लिए तकनीकी खोज ली है।

पैंक्रियाज कैंसर के कारण क्या-क्या हैं?(Pancreatic Cancer Cause)

पैंक्रियाज जैसे जानलेवा कैंसर का कोई एक विशेष कारण वैज्ञानिक अभी तक पता नहीं कर पाए हैं, लेकिन कुछ ऐसे कारक हैं जो इसके जोखिम को बढ़ा देते हैं और वे निम्न हैं:
1. धूम्रपान और शराब का सेवन।
2. मोटापा और डायबिटीज।
3. अग्नाशय में लंबे समय तक सूजन बनी रही हो, तो वह भी इसको बढ़ाती है।
4. अगर परिवार में पहले से किसी को कैंसर रह चुका हो, तो उन लोगों में भी यह ज्यादा होता है।

पैंक्रियाज कैंसर के शुरुआती लक्षण जो बहुत कम दिखते हैं((Pancreatic Cancer Symptoms)

  • त्वचा का पीला होना।
  • पेट और पीठ में दर्द होना।
  • तेजी से वजन गिरना।
  • भूख नहीं लगना।

पैंक्रियाज कैंसर से बचने के उपाय(Pancreatic Cancer Prevention)

  • नियमित व्यायाम और संतुलित आहार।
  • शराब से दूर रहें।
  • पाचन की समस्या को नजरअंदाज नहीं करें।
  • अगर आपको डायबिटीज है, तो पैंक्रियाज कैंसर की जांच जरूर कराएं।
Updated on:
03 Jan 2026 02:08 pm
Published on:
03 Jan 2026 02:08 pm
Also Read
View All
Kyphosis: पीठ का आगे की ओर झुकना सिर्फ गलत पोश्चर नहीं, काइफोसिस हो सकती है वजह, जानें इसके लक्षण और कारण

Esophageal Cancer: बिना वजह वजन कम होना और सीने में जलन हो सकता है एसोफेगल कैंसर का संकेत, मेयो क्लिनिक से जानें लक्षण और कारण

Hemochromatosis: थकान, जोड़ों में दर्द और त्वचा का रंग बदलना कहीं शरीर में Iron Overload का संकेत तो नहीं? जानें हीमोक्रोमैटोसिस के लक्षण और कारण

Alwar News: सामान्य चिकित्सालय में 40 बेड का न्यू मेडिकल वार्ड तैयार, स्टाफ नहीं… मरीजों की देखभाल कैसे होगी?

डॉक्टर के पास जाने से लगता है डर? क्लीवलैंड क्लिनिक से समझें क्या होता है Latrophobia और कैसे करें कम