स्वास्थ्य

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, माहवारी के दौरान भी मिलता लाभ

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, माहवारी के दौरान भी मिलता लाभ

2 min read
Mar 13, 2021
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, माहवारी के दौरान भी मिलता लाभ
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, माहवारी के दौरान भी मिलता लाभ

पपीता ऐसा फल है। जिसके एक दो नहीं बल्कि अनगिनत फायदे हैं। लेकिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह फल से होने वाले फायदे को नहीं उठा पाते हैं। हम आज आपको पपीता से होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में बताएंगे। आश्चर्य की बात तो यह है यह माहवारी के दौरान भी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, कॉपर केल्शियम और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

जानकारी के अनुसार पपीता में कई प्रकार के प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह पेट की समस्या से निजात दिलाता है। इसलिए चिकित्सक भी इसके रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं। यह आपका मोटापा कंट्रोल करता है और आपके हार्ट को भी स्वस्थ रखने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। इसलिए लोग कच्चे और पक्के दोनों पपीते का सेवन करते हैं।

-मासिक धर्म यानी माहवारी यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पपीते के सेवन से असहनीय दर्द से राहत मिलती है और यह पीरियड की साइकिलिंग को भी बराबर रखता है। इसलिए महिलाओं को पपीते का सेवन करना चाहिए।

-आजकल कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है। अगर आप पपीते का नियमित इस्तेमाल करेंगे, तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

-अगर आपका लगातार वजन बढ़ रहा है और आप मोटापे से परेशान हैं। तो पपीता आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। क्योंकि एक मीडियम साइज के पपीते में करीब 120 कैलोरी होती है। इसी के साथ पपीते में पपेन इंजाइम भी होता है। जो पाचन क्रिया को नियंत्रित कर वजन को भी नियंत्रित करता है।

-कुछ महिलाओं और युवतियों को पीरियड के दौरान काफी दर्द होता है। इस दौरान अगर महिलाएं पपीते का सेवन करेंगी। तो उन्हें इस दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इस दौरान पपीते के जूस का भी सेवन किया जा सकता है।

-पपीता आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि उसमें विटामिन ए होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

Published on:
13 Mar 2021 06:35 pm