स्वास्थ्य

ज्यादा देर बैठने व कब्ज से पाइल्स, भरपूर पानी पीएं

मुझे करीब 1 साल से बवासीर है। क्या बिना ऑपरेशन इलाज संभव है? हिम्मत सिंह, जैसलमेर

less than 1 minute read
Feb 20, 2020
ज्यादा देर बैठने व कब्ज से पाइल्स, भरपूर पानी पीएं
ज्यादा देर बैठने व कब्ज से पाइल्स, भरपूर पानी पीएं


बवासीर (पाइल्स या मस्से की समस्या) उन लोगों में ज्यादा देखने में आती है जिन्हें लंबे समय तक बैठने का काम होता है या जिनको काफी समय से कब्ज की समस्या है। बचाव के लिए फल और रेशेदार सब्जियां खूब खाएं। कब्ज न होने दें। पानी भी भरपूर मात्रा में लें। कम पानी से भी शरीर में कई तरह की समस्याएं होती हैं। कम पानी पीने से कब्ज रहेगी और मल भी सख्त आएगा। इसका स्थाई उपचार ऑपरेशन है लेकिन खानपान में परहेज कर कब्ज को नियंत्रित कर सर्जरी से बच सकते हैं। गुनगुने पानी में बैठें। इससे शौच मार्ग की 5- 7 मिनट अच्छे से गर्म सिकाई होगी। इससे भी राहत मिलती है। पाइल्स दो तरह की (आंतरिक व बाहरी) होती है। डॉक्टर से जांच करवाकर इलाज लें। जांच से पता चल सकेगा कि पाइल्स की समस्या शुरुआती अवस्था में है या गंभीर रूप ले चुकी है। भारी भोजन का परहेज करें। खानपान में ज्यादा तली चीजें, बेसन या बाजार की पैक्ड चीजें न खाएं।

Published on:
20 Feb 2020 04:24 pm