स्वास्थ्य

अनार के दानों में छिपा है दिल की बीमारियों का इलाज? वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला Heart Attack को रोकने वाला ‘मैजिक कंपाउंड’

Pomegranate Heart Benefits: Cardiff University की स्टडी में खुलासा अनार से बनने वाला Urolithin A दिल की नसों को मजबूत कर सकता है। जानें कैसे मिलता है फायदा।

2 min read
Apr 28, 2026
Pomegranate Heart Benefits (photo- chatgtp)

Pomegranate Heart Benefits: दिल की बीमारियों से बचने के लिए हम अक्सर हेल्दी डाइट की बात करते हैं, और अनार (Pomegranate) का नाम जरूर आता है। अब एक नई रिसर्च ने बताया है कि अनार का असली फायदा सीधे फल से नहीं, बल्कि हमारी आंत (gut) में बनने वाले एक खास कंपाउंड से मिलता है। यह स्टडी जर्नल Antioxidants में पब्लिश हुई है, जिसमें Cardiff University के वैज्ञानिकों ने यह अहम खोज की है।

ये भी पढ़ें

‘नॉर्मल’ रिपोर्ट के बाद भी आ सकता है Heart attack? जानिए ऐसा क्यों कह रहे हैं डॉक्टर

क्या है ये खास कंपाउंड?

रिसर्च के मुताबिक, जब हम अनार खाते हैं तो उसमें मौजूद प्यूनिकलागिन (punicalagin) नाम का पोषक तत्व सीधे शरीर में ज्यादा अवशोषित (absorb) नहीं होता। लेकिन हमारी आंत के अच्छे बैक्टीरिया इसे तोड़कर यूरोलिथिन A (Urolithin A) नाम का कंपाउंड बनाते हैं। यही कंपाउंड खून में जाकर दिल और नसों (arteries) को हेल्दी रखने में मदद करता है।

दिल को कैसे फायदा पहुंचाता है?

रिसर्च में पाया गया कि Urolithin A कई तरह से दिल की सुरक्षा करता है। नसों में जमा होने वाली चर्बी (plaque) को कम करता है। सूजन (inflammation) को घटाता है। प्लाक को मजबूत बनाता है ताकि वो फटे नहीं, प्लाक फटने से ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। यानी यह कंपाउंड दिल के लिए प्रोटेक्टर की तरह काम करता है।

रिसर्च में क्या टेस्ट किया गया?

वैज्ञानिकों ने लैब में मानव कोशिकाओं (cells) और चूहों पर इस कंपाउंड का असर देखा। 12 हफ्तों के बाद पाया गया कि जिनमें Urolithin A दिया गया, उनमें प्लाक छोटा और कम खतरनाक था। सूजन कम थी। नसें ज्यादा मजबूत दिखीं। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह फायदा कोलेस्ट्रॉल कम किए बिना भी मिला।

हर किसी को बराबर फायदा नहीं

रिसर्च के लीड वैज्ञानिक Dipak Ramji के मुताबिक, “फायदा इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंत के बैक्टीरिया कितनी अच्छी तरह Urolithin A बनाते हैं।” यानी हर व्यक्ति को अनार खाने से एक जैसा फायदा नहीं मिलेगा।

क्या कहती है ये स्टडी?

यह रिसर्च बताती है कि सिर्फ हेल्दी खाना ही काफी नहीं, बल्कि हमारा gut health भी उतना ही जरूरी है। अगर भविष्य में इंसानों पर भी ऐसे ही नतीजे मिलते हैं, तो यह कंपाउंड दिल की बीमारियों के इलाज में मददगार बन सकता है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

रिपोर्ट में BP और शुगर नॉर्मल, फिर भी आ सकता है हार्ट अटैक! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
Published on:
28 Apr 2026 05:11 pm
Also Read
View All