स्वास्थ्य

चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार

चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 5:36 PM IST
,
चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार,चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम,चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम,चेहरे की झाइयों को दूर करेगा आलू त्वचा में आएगा रोज निखार

अगर आपके चेहरे पर काली झाइयां हो रही है। तो आप इसे बहुत आसानी से दूर कर सकती हैं। इसी के साथ आप के चेहरे में भी निखार आने लगेगा। इसके लिए आपको कोई खर्चा भी नहीं करना है। क्योंकि यह उपाय आप घरेलू सामान से ही कर सकेंगे।

आज हम आपको आलू का उपयोग कर चेहरे के ब्लैकहेड्स को दूर करने का उपाय बता रहे हैं। इसके माध्यम से आपके चेहरे की रंगत भी बदल जाएगी और आप खूबसूरत नजर आएंगी। क्योंकि घर में आलू तो आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए आपको इसके लिए परेशान होने की भी जरूरत नहीं है।

आपको बता दें आलू में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन, प्रोटीन, अमीनो एसिड आदि पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप आलू से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करें। आज हम इसे तैयार करने की विधि भी बताएंगे।

आलू का फेस मास्क बनाने के लिए आप आलू को किस लें और फिर उसमें दो बूंद गुलाबजल, दो बून्द ऑलिव ऑयल, दो बून्द गिल्सरीन और दो चुटकी चावल का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को करीब 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें। इसका रोजाना उपयोग करने से आपके चेहरे में दिन-ब-दिन निखार आएगा।

आपके चेहरे पर झाइयां हैं। तो उन्हें दूर करने के लिए आप एक चम्मच आलू के जूस में एक चम्मच चुकंदर का पाउडर और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं ।इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब आधे घंटे बाद सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

आलू में फास्फोरस होता है। जो आपकी त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इससे इंफेक्शन दूर होगा और यह पोर्स की सफाई कर तो आपकी त्वचा को एक्टिव करता है। इससे आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में अतिरिक्त तेल भी साफ हो जाता है। जिससे पिंपल्स भी खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार आलू का यह उपयोग आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या कोई दिक्कत है।तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत