स्वास्थ्य

Research : समय से पहले मासिक धर्म आने से आगे चलकर बढ़ सकता है मधुमेह का खतरा

17 हजार से महिलाओं पर किया अध्ययन : शोधकर्ताओं ने पाया कि अध्ययन में शामिल 1773 महिलाएं (10 फीसदी) टाइप-2 मधुमेह से पीडि़त थीं, जबकि 203 महिलाएं यानी 11.5 फीसदी किसी न किसी प्रकार के हृदय संबंधी बीमारी से पीडि़त थी।

less than 1 minute read
Dec 06, 2023
Research : समय से पहले मासिक धर्म आने से आगे चलकर बढ़ सकता है मधुमेह का खतरा
17 हजार से महिलाओं पर किया अध्ययन

नई दिल्ली. उन लड़कियों में अधेड़ उम्र तक आते-आते मधुमेह पीडि़त होने का जोखिम अधिक होता है, जिन्हें 13 वर्ष की उम्र से ही ही मासिक धर्म शुरू हो जाता है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ‘न्यूट्रीशन, प्रिवेंशन एंड हैल्थ’ में प्रकाशित एक अमरीकी शोध में इसका खुलासा हुआ है। शोध में यह भी बताया गया है कि जिन लड़कियों को खासकर 10 वर्ष की उम्र से पहले मासिक धर्म शुरू होता है, उनके 65 वर्ष की उम्र से पहले मधुमेह के साथ हृदयाघात से पीडि़त होने का खतरा बढ़ जाता है। अमरीका में तुलाने विश्वविद्यालय और ब्रिघम महिला अस्पताल के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए शोध में 20 वर्ष से 65 वर्ष के बीच 17 हजार से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया। शोधकर्ता इस जोखिम के पीछे कारणों का पता नहीं लगा सके।

उम्र के अनुसार जोखिम
शोधकर्ताओं ने जल्दी मासिक धर्म शुरू होने के कारण टाइप-2 मधुमेह के बढ़ते जोखिम को भी बताया। 10 वर्ष या इससे पहले मासिक धर्म शुरू होने पर मधुमेह का जोखिम 32 फीसदी था। 11 वर्ष की उम्र से पहले मासिक धर्म शुरू होने पर यह जोखिम 14 फीसदी, जबकि 12 वर्ष की उम्र से पहले जिन लड़कियों में मासिक धर्म शुरू होता है, उनमें यह जोखिम 29 फीसदी पाया गया। शोध में यह भी पाया कि 10 साल की उम्र से पहले मासिक धर्म शुरू होने के बाद अधेड़ उम्र में मधुमेह से पीडि़त होने वाली 62 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में हृदयाघात का जोखिम दोगुना से ज्यादा होता है।

Published on:
06 Dec 2023 09:55 pm