स्वास्थ्य

घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो

घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2021, 9:11 PM IST
घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो,शीतलाष्टमी के उपलक्ष में कागा स्थित माता के मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़,घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो
घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो,शीतलाष्टमी के उपलक्ष में कागा स्थित माता के मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़,घर पर तैयार करें यह मॉश्चराइजर स्किन में आएगा ग्लो

वैसे तो बाजार में कई तरह के मॉश्चराइजर मिलते हैं। लेकिन आजकल महंगाई के चलते हर किसी के बस की बात नहीं है कि वे महंगे प्रोडक्ट भी आसानी से खरीद लें। ऐसे में आज हम आपको घर में ही कुछ मॉश्चराइजर तैयार करना बताएंगे। जिससे आप काफी कम खर्च में अपने चेहरे को निखार सकते हैं।

हर युवती और महिलाएं अपनी अपनी स्कीन के अनुसार मॉश्चराइजर का उपयोग करती हैं। आज हम आपको विभिन्न प्रकार के मॉश्चराइजर तैयार करने की विधि बताएंगे। ऐसे में जिसको जिसको जैसा पसन्द है उस तरह का तैयार कर सकते हैं।

घर पर मॉश्चराइजर बनाने के लिए आप संतरे के रस में शहद मिलाएं और इसे चेहरे , गर्दन और बांहों पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक रहने दें उसके बाद चेहरा धो लें।

आप चेहरे पर एलोवेरा जेल या एलोवेरा जूस का भी उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर है। इसमें नमी भी होती है। यह मृत त्वचा की कोशिकाओं को भी नमी प्रदान करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। यह नमी बनाए रखने की क्षमता में सुधार करके त्वचा के सामान्य कार्यों में भी मदद करता है।

एलोवेरा जेल और मिनरल वाटर को बराबर मात्रा में मिलाएं और क्रीम बनने तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसको ठंडा होने दें, इसके बाद इसे एक एयरटाइट जार में स्टोर करें। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

आप एक चम्मच ग्लिसरीन के साथ 100 मिली गुलाब वाटर को मिलाकर चेहरे और शरीर पर मॉश्चराइजर की तरह लगाएं। गर्मी के दौरान यह लोशन आपको ठंडा और ताजा रखेगा। इसे फ्रीज में भी स्टोर कर के रख सकते हैं।

गेहूं के बीज का तेल 3 बड़े चम्मच और 3 बड़े चम्मच शहद, रोज वाटर और ग्लिसरीन को मिलाकर क्रीम तैयार करे। इस को अच्छे से ब्लेंड करके एक एयरटाइट जार में रखें और अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपका चेहरा दमकने लगेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस