स्वास्थ्य

चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम

चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 8:16 PM IST
चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम
चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने के लिए नींबू और एलोवेरा से तैयार करें सीरम

आपके चेहरे पर अगर एक भी निशान है। तो वह आपकी खूबसूरती पर दाग लगा देता है। ऐसे में अगर डार्क पैचेज हो गए हैं। तो यह आपकी त्वचा के लिए काफी परेशानी वाली बात है। इन्हें दूर करना जरूरी है। क्योंकि यह आपकी खूबसूरती पर ग्रहण के समान नजर आते हैं।

आज हम आपको चेहरे पर नजर आने वाले डार्क पैचेज को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे। वैसे तो हो सकता है आपने बाजार के कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया हो।लेकिन अगर उसका आप पर कोई असर नहीं हुआ है।तो अब घरेलू उपाय भी करके देखें। इससे निश्चित ही फायदा मिल सकता है।

चेहरे से डार्क पैचेज को हटाने के लिए आपको नींबू के छिलके और एलोवेरा को मिलाकर एक सीरम तैयार करना होगा। जो आपके चेहरे के डार्क पैचेज को कम करने में आपकी काफी मदद करेगा। इसके साथ आप हल्दी और बादाम का तेल भी उपयोग कर सकते हैं।

सीरम को तैयार करने के लिए आपको चार नींबू, दो चम्मच एलोवेरा जेल, चुटकी भर हल्दी और एक चम्मच बादाम का तेल लेना होगा। सबसे पहले आप सभी नींबू को बीच में से काटकर उनके बीज निकाल दें। इसके बाद आप नींबू को दो कप पानी के साथ उबालें। यह इतना उबालना है कि जब पानी एक चौथाई रह जाए।इसके बाद आप इसे पीस लें और अगर आपको बिल्कुल महीन पेस्ट बनाना है। तो छान लें, अब इसे आप एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल हल्दी और बादाम तेल के साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। यह आपके पिगमेंटेशन को दूर करेगा और एक्ने आदि की समस्या को भी दूर कर सकता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है। तो आप इस टोनर में बादाम का तेल ज्यादा डालें। बादाम के तेल की मदद से आपको इस सीरम के साथ किसी भी तरह के मॉश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस सीरम से आप रोजाना अपने चेहरे को साफ कर कर सकते हैं। क्योंकि नींबू में एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जिससे यह एक्ने और दाग धब्बों पर तुरंत असर करता है। इससे आपकी स्किन नेचुरल और चमकदार बनेगी। इसी के साथ एलोवेरा जेल भी आपके चेहरे को सनबर्न जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
Also Read
View All
आंखें अपने आप बार-बार बंद होने लगती हैं, क्या है यह अनोखा न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर?

Adulterated Mithai: दिवाली पर असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें, जानें सेहत के खतरे और शिकायत का तरीका

Mouth Breathing: सोते समय मुंह खुला रह जाता है और नाक की जगह मुंह से लेते हैं सांस, वेबएमडी से जानें कौनसी समस्याएं हो सकती है

Sun Allergy: धूप में निकलते ही आने लगती हैं छींकें? हार्वर्ड हेल्थ से जानें क्यों रोशनी पड़ते ही सक्रिय हो जाती है नाक

Misophonia: खाना चबाने या सांस लेने की आवाज से चिढ़ जाते हैं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए क्या है मिसोफोनिया और क्यों होती है यह समस्या