स्वास्थ्य

चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक

चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 6:14 PM IST
,holiday in colleges,
चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक,holiday in colleges,चेहरे का कालापन दूर करने घर में तैयार करें तरबूज का फेस पैक

वैसे तो तरबूज का सेवन गर्मी के मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसका फेस पैक बनाकर चेहरे को भी गोरा बनाया जा सकता है। जी हां तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे से कालापन दूर कर आपकी त्वचा को दमकाने का काम करता है और यह आप घर में ही तैयार कर सकते हैं।

आपको बता दें कि तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है और यह शरीर के साथ ही चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में यह आसानी से मिल जाता है, आप इसका घर में ही फेस पैक भी बना सकते हैं। हम इसकी विधि भी बताएंगे।

गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए आपको तरबूज का सहारा लेना काफी मददगार साबित होगा। यह आपके चेहरे की टैनिंग दूर कर आपको नेचुरल सुंदर बनाएगा।

तरबूज आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसमें नेचुरल मॉइश्चराइजर का गुण होता है। इसमें विटामिन ए होने के कारण यह आपके पोर्स की समस्या को दूर करता है और विटामिन सी के कारण यह त्वचा के रंग को निखारता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो एंजिग की समस्या से बचाता है। इस प्रकार से तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे का कालापन दूर कर गोरापन लाता है।

तरबूज का फेस पैक तैयार करने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच तरबूज लेना है। इसमें एक छोटा चम्मच तरबूज के बीज और एक छोटा चम्मच शहद। इन तीनों को मिलाकर पहले मिक्सर में पीस ले। अब एक कटोरी में तरबूज के पेस्ट को शहद के साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे ब्रश की सहायता से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस प्रकार करीब 20 से 25 मिनट तक लगे रहने के बाद जब सूखने लगे तो आप चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस प्रकार अगर आप एक सप्ताह भी इस फेस पैक का उपयोग करेंगे तो आप के चेहरे में काफी निखार नजर आने लगेगा।

तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके बीज स्किन क्लींजर की तरह काम करने के गुण होते हैं। इसमें जिंक, फैटी एसिड, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। इसलिए तरबूज का फेस पैक आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फिर भी अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार की एलर्जी या कोई परेशानी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Apr 2021, 6:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Healthy Sargi Recipes for Karwa Chauth: दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में क्या खाएं, हेल्थलाइन और वैरीवेल हेल्थ से जानें पनीर और फ्रूट्स के फायदे

World Stroke Day 2026: अचानक बोलने में लड़खड़ाहट या शरीर के एक तरफ कमजोरी, मेयो क्लिनिक से जानें स्ट्रोक में हर मिनट क्यों है जरूरी?

Karwa Chauth Fast During Periods: पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहती है Doctors की सलाह

Safe Diet After Nirjala Vrat: व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Karwa Chauth 2026: सरगी से लेकर बच्चे की देखभाल तक, ऑस्ट्रेलियन ब्रेस्टफीडिंग एसोसिएशन से जानें छोटे बच्चों वाली महिलाएं कैसे रखें व्रत