स्वास्थ्य

Probiotic Foods: डाइजेशन में रहती है प्रॉब्लम, तो डाइट में शामिल करें ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स

Probiotic Foods: यदि आप भी पाचन की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ प्रोबायोटिक फूड्स को शामिल करने से आप इस समस्या से पीछा छुड़ा सकते हैं।

2 min read
Probiotic
Probiotic Foods: डाइजेशन में रहती है प्रॉब्लम, तो डाइट में शामिल करें ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स

नई दिल्ली। Probiotic Foods: पाचन की समस्या आजकल एक आम समस्या है। आज के समय का खाना-पीना ही इस प्रकार का हो गया है कि पेट में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है। बात हो बरसात के सीजन की तो ऐसे में पेट की समस्या होना भी आम बात है। इस मौसम में वातावरण में बहुत प्रकार के वायरस एक्टिव रहते हैं और थोड़े से भी खाने पीने में अनदेखी करने से पेट में दर्द या अपच जैसी परेशानी आ जाती है। इसलिए आपको अपना पाचन तंत्र मजबूत रखने की जरूरत होती है ताकि हम बैक्टीरिया से बचे रहें। यदि प्रोबायोटिक फूड्स का आप सेवन करते हैं तो हमारे बॉडी में ये गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसके उचित सेवन से डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या दूर हो जाती है। इसके सेवन से बॉडी फिट रहती है और हम जल्दी-जल्दी बीमार नहीं होते है।

आइए जानते हैं हम प्रोबायोटिक फूड्स के बारे मेंः

1. दही

दही प्रोबायोटिक फूड्स में सबसे अव्वल नंबर में आता है। इसे आप रोजाना खाते हैं तो आप बिल्कुल फिट रहते हैं। इसलिए इसे रोज खाने में शामिल जरूर करें। ये डाइजेशन इम्प्रूव करता है। आप दही को खाने के साथ-साथ इसका उपयोग छाछ, लस्सी, रायता आदि के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. मिसो सूप

ये एक प्रकार का जापानी सूप है, जिसे फर्मेन्टेड सोयाबीन के पेस्ट से बनाया जाता है। ये बहुत ही फायदेमंद होता है और ये सूप पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ये सूप दिल की बीमारियों से बचाता है। इसे आप ऑनलाइन किसी भी साइट में जाकर खरीद सकते हैं।

3.फर्मेन्टेड सोयाबीन

फर्मेन्टेड सोयाबीन को आप आचार, चटनी या अपनी किसी भी प्रकार के मनपसंद रूपों में खा सकते हैं। ये प्रोटीन के लिए बहुत ही फायदेमंद स्रोत होता है।

4. पनीर

पनीर स्किन, पेट, हेल्थ सभी के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही साथ ये प्रोबायोटिक्स का भी एक अच्छा स्रोत होता है। आप इसे अपने अनुसार कच्चा या पकाकर सेवन कर सकते हैं।

5. इडली या डोसा

इडली या डोसा चावल और दाल से तैयार किए जाते हैं। लेकिन इसको बनने के प्रोसेस में चावल और दाल फर्मेन्टेड करके रेडी किया जाता है। इससे जैव उपलब्धता बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है और इसको खाने से बॉडी को अच्छा पोषण मिलता है।

Published on:
12 Aug 2021 03:07 pm