स्वास्थ्य

VENTILATORS : पीएम केयर्स फंड से खरीदे 50,000 वेंटिलेटर

-18 हजार वेंटिलेटर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को दिए गए हैं-दो हजार करोड़ में खरीदे गए वेंटिलेटर्स (Ventilators purchased for two thousand crores)
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Aug 2020, 6:36 PM IST
VENTILATORS : पीएम केयर्स फंड से खरीदे 50,000 वेंटिलेटर
VENTILATORS

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार में इस्तेमाल के लिए 60,000 वेंटिलेटर खरीदने का ऑर्डर दिया है, जिनमें से 50,000 वेंटिलेटर पीएम केयर्स फंंड के जरिए खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि पीएम केयर्स फंड से करीब दो हजार करोड़ रुपए के 50,000 वेंटिलेटर खरीदे गए हैं।

पीएम केयर्स फंड के जरिए और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खरीदे गये वेंटिलेटर में जीपीएस चिप्स हैं। उन्होंने बताया कि इन 60,000 वेंटिलेटर में से 18,000 वेंटिलेटर की आपूर्ति विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में की जा चुकी है। कुल 60,000 वेंटिलेटर्स में से 96 प्रतिशत हिस्सेदारी ‘मेक इन इंडिया’ वेंटिलेटर की है। उन्होंने कहा कि अधिकतर वेंटिलटर की आपूर्ति सार्वजनिक क्षेत्र की दो इकाइयां कर रही हैं। इनमें से एक रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) 30,000 वेटिलेटर की आपूर्ति कर रही है और आंध्र प्रदेश सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आंध्रा मेड-टेक जोन (एएमटीजेड) 13,500 वेंटिलेटर की आपूर्ति कर रही है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Aug 2020, 6:36 PM IST
Published on: